शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे खास बनाने के लिए लोग कई चीजों का ख्याल रखते हैं। शादी जन्मों का बंधन होता है, जिसे दो लोग अपनी पूरी जिंदगी निभाते हैं। हर धर्म और समुदाय में शादी का खास महत्व होता है, लेकिन हिंदू धर्म में कई रस्में और रीति-रिवाज प्रचलित हैं।
यहां शादी की शुरुआत से लेकर अंत तक कई रस्में और परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है सुहागरात (Suhagraat tips), जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग झिझकने लगते हैं। आज भी लोग इसके बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं। हालांकि, यह शादीशुदा जिंदगी की सबसे अहम रस्मों (First Night Rituals) में से एक है, जिसे नए जोड़े के जीवन की शुरुआत माना जाता है। यह रस्म बेहद खास होती है, जिसका काफी महत्व होता है। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनके बिना सुहागरात (First night essential Things) अधूरी मानी जाती है। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्यों खास होती है सुहागरात?
सुहागरात का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक ही ख्याल आता है, लेकिन शादी की पहली रात कई मायनों में अहम होती है। यह पति-पत्नी के रूप में दूल्हा-दुल्हन के वैवाहिक जीवन की शुरुआत होती है। यह एक-दूसरे को समझने और जानने का मौका भी होता है। शादी की पहली रात को सुहागरात इसलिए कहा जाता है क्योंकि शादी के बाद सुहागन के रूप में लड़की की यह पहली रात होती है।
दूध का गिलास
शादी की पहली रात दूध के गिलास के बिना अधूरी मानी जाती है। यह एक महत्वपूर्ण रस्म है जिसमें दुल्हन दूल्हे के लिए हल्दी या केसर वाला दूध लेकर आती है। इस रस्म के पीछे ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों कारण हैं।दरअसल, ऐसा माना जाता है कि सुहागरात पर दूध पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में मिठास भरने के लिए पिया जाता है। वहीं, विज्ञान के अनुसार हल्दी या केसर वाला दूध कामोद्दीपक औषधि के रूप में काम करता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद को दूर करने में भी मदद करता है।
‘मुंह दिखाई’ की रस्म
बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुहागरात के मौके पर ‘मुंह दिखाई’ भी की जाती है। यह सदियों से चली आ रही एक रस्म है, जिसमें पति अपनी पत्नी का घूंघट उठाकर उसका चेहरा देखता है। इस दौरान वह अपनी पत्नी को तोहफे भी देता है।
एक-दूसरे के लिए तोहफा
सुहागरात पर पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के लिए तोहफे लाते हैं। यह एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान जताने का तरीका है। यह शादी की पहली रात को यादगार बनाने का भी एक तरीका है।