Home व्यापार “सोने का भाव आज का 22 अगस्त 2025” आज सुबह क्या है सोने-चांदी...

“सोने का भाव आज का 22 अगस्त 2025” आज सुबह क्या है सोने-चांदी का रेट, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

1
0

सोने-चाँदी की कीमतों में फिर से बदलाव आया है। लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद, कीमतों में फिर से तेजी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 99,147 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 112,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,00,910 और 22 कैरेट सोना ₹92,460 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,00,760 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹92,310 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,00,760 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹92,310 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट दोपहर का रेट शाम का रेट
सोना 24 कैरेट 99147 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 98750 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 90819 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 74360 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 58001 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 112690 रुपये प्रति किलो

सोने के साथ-साथ चांदी भी महंगी हो गई है। चांदी की कीमत ₹100 बढ़कर ₹1,16,100 प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹1,16,100 प्रति किलोग्राम बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत ₹1,26,100 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिकने वाले सोने की कीमत की बात करें तो यहाँ सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि कल यानी गुरुवार को भोपाल के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना जो 92,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा था, आज 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिकेगा। वहीं, अगर 24 कैरेट सोने की बात करें तो कल 24 कैरेट सोना 97,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा था। आज यह 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिकेगा।

फिर लौटी महंगाई, सोना-चांदी हुआ महंगा

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 99,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 99,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 114,260 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 113,150 रुपए/किलो

पिछले कुछ दिनों से सस्ता हो रहे सोने की कीमत देशभर में एक बार फिर बढ़ गई है। जिसके बाद सोना ₹350 महंगा हो गया है। वहीं, चांदी ₹1,110 महंगी हो गई है। इस बीच, देखिए पीली धातु कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में आज कितनी तेजी आई है। आज देश में सोने-चाँदी के भाव इस प्रकार हैं:

हॉलमार्क असली सोने की पहचान है।

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो गुणवत्ता से कभी समझौता न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यह सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) हॉलमार्क निर्धारित करता है। हर कैरेट का अलग हॉलमार्क नंबर होता है, इसलिए सोना सावधानी से खरीदें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके सोने में मिलावट हो सकती है, इसलिए हमेशा जाँच करके ही खरीदें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here