Home मनोरंजन हनी सिंह समेत एनी दो सिंगर्स को पंजाब महिला आयोग की कड़ी चेतावनी! आपत्तिजनक...

हनी सिंह समेत एनी दो सिंगर्स को पंजाब महिला आयोग की कड़ी चेतावनी! आपत्तिजनक गानों को लेकर भेजा लीगल नोटिस, जाने क्या है पूरा मामला ?

1
0

पंजाब राज्य महिला आयोग ने मशहूर पंजाबी गायक करण औजला और यो यो हनी सिंह के कथित आपत्तिजनक गानों के बोलों पर चिंता जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से औपचारिक रूप से संपर्क किया है और उनसे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले दो गानों की जाँच करने को कहा है।

महिला आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखा

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि यो यो हनी सिंह का गाना ‘मिलियनेयर’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने गाने में महिलाओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। दूसरे पत्र में आयोग ने करण औजला के गाने ‘एमएम गबरू’ का ज़िक्र किया है। आयोग ने कहा कि यह गाना भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें महिलाओं के लिए अनुचित शब्दावली का भी इस्तेमाल किया गया है, जो पूरी तरह से आपत्तिजनक है।

पंजाब राज्य महिला आयोग ने गानों में महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। राज्य महिला आयोग ने गानों में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों का स्वतः संज्ञान लिया है और कड़ा रुख अपनाया है। महिला आयोग ने दोनों गायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

करण औजला के इस गाने पर विवाद

जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक करण औजला द्वारा गाए गए गाने ‘एमएफ गबरू’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। गाने में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द गाने के कारण पंजाब महिला आयोग ने गायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पंजाब के डीजीपी को मामले की जाँच एक वरिष्ठ अधिकारी से कराने का आदेश दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी तथा करण औजला को 11 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया गया है।

हनी सिंह के इस गाने पर विवाद

वहीं, पंजाबी गायक और रैपर हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियम’ को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है। हनी सिंह के खिलाफ भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाकर पंजाब पुलिस अधिकारी और हनी सिंह को 11 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया है। दोनों गायकों को 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे महिला आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here