Home मनोरंजन हिम्मत है तो देखो! इस वीकेंड OTT पर देखे हॉलीवुड की सबसे...

हिम्मत है तो देखो! इस वीकेंड OTT पर देखे हॉलीवुड की सबसे ज्यादा डरावनी फ़िल्में, हर पल होगा किसी के पास होने का एहसास

1
0

अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो यहां हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो इतनी डरावनी हैं कि इन्हें देखने के बाद आप कई रातों तक सो नहीं पाएंगे। ये हैं हॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में। फिल्मों के नाम के साथ-साथ आपको ये भी पता होना चाहिए कि आप इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

1. द कॉन्ज्यूरिंग– इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे देखते हुए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लोरेन वॉरेन एक परिवार को भूतिया ताकतों से बचाने की कोशिश करते हैं।

2. द रिंग- इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसमें हॉरर के साथ-साथ ऐसा सस्पेंस है कि आप इसे देखते हुए पलक नहीं झपका पाएंगे। ये एक वीडियोटेप की कहानी है, जिसे देखने के बाद लोग सात दिनों में रहस्यमयी तरीके से मर जाते हैं।

,
3. इट- इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये फिल्म स्टीफन किंग की किताब पर आधारित है। इसमें एक डरावने जोकर “पेनीवाइज” की कहानी दिखाई गई है जो बच्चों को मारता है। बच्चों का एक समूह बहादुरी से इससे लड़ता है।

4. द एविल डेड – खून-खराबे से भरी इस हॉरर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें पांच दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो छुट्टियां मनाने जंगल में जाते हैं। यहां इन पांचों को एक रहस्यमयी किताब और एक टेप मिलता है। जब टेप चलाया जाता है, तो उसमें जादुई शब्द होते हैं, जो बुरी आत्माओं को जगाते हैं। ये आत्माएं एक-एक करके दोस्तों पर हमला करती हैं। इसमें कुछ लोग पागल हो जाते हैं और कुछ मर जाते हैं। एक व्यक्ति बच जाता है और आत्माओं से लड़ता है और किताब जलाकर उन्हें रोकने की कोशिश करता है।

5. हैलोवीन – इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस फिल्म से स्लेशर हॉरर की शुरुआत हुई। इसमें माइकल मायर्स की कहानी बताई गई है जो 6 साल की उम्र में अपनी बहन को मार देता है। 15 साल बाद, वह पागलखाने से भाग जाता है और हैडनफील्ड लौटता है। वह हैलोवीन की रात लोगों पर हमला करता है और आतंक मचाता है।

,
6. पोल्टरजिस्ट – इस फैमिली ड्रामा हॉरर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी बताई गई है जो अपनी बेटी को अलौकिक शक्तियों से बचाने के लिए संघर्ष करता है।

7. द हिल्स हैव आइज़ – इस फ़िल्म को आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो छुट्टियों में रेगिस्तान से होकर यात्रा करता है. यहाँ कार खराब हो जाती है और वे वहीं फंस जाते हैं। इसके बाद उन पर नरभक्षी म्यूटेंट हमला करते हैं। परिवार के कुछ सदस्य बहादुरी से उनसे लड़ते हैं और भागने की कोशिश करते हैं। अंत में कुछ लोग बच जाते हैं, लेकिन ख़तरा पूरी तरह से खत्म नहीं होता।

8. द एक्सॉर्सिज्म ऑफ़ एमिली रोज़ – इस फ़िल्म को दुनिया की सबसे डरावनी फ़िल्मों में गिना जाता है। इसे आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं। यह फ़िल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और हॉरर और लीगल ड्रामा का कॉम्बो भी है। इसमें एमिली रोज़ की कहानी दिखाई गई है जिस पर एक बुरी आत्मा का साया है। उसका परिवार एक पुजारी से उसका भूत भगाने का काम करवाता है. इस दौरान एमिली की मौत हो जाती है. इसके बाद कोर्ट में केस चलता है, जहाँ पुजारी पर लापरवाही का आरोप लगता है. कहानी दो हिस्सों में चलती है- एमिली के डरावने अनुभव और कोर्ट में बहस, जो यह सवाल उठाती है कि क्या यह वाकई कोई आत्मा थी या कोई बीमारी।

,
9. कल्ट ऑफ चकी – इस हॉरर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें खतरनाक गुड़िया चकी फिर से आतंक मचाती है।

10. एनाबेले – कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसमें एक भूतिया गुड़िया एक कपल की जिंदगी में कहर बरपाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here