आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बड़े खर्चों जैसे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल बुकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए आम बात हो गई है। लेकिन जब महीने के अंत में क्रेडिट कार्ड का भारी-भरकम बिल सामने आता है, तो बहुत से लोगों को उसे एकमुश्त चुकाने में परेशानी होती है। ऐसे में SBI FlexiPay सुविधा एक बेहतरीन विकल्प साबित होती है, जो ग्राहकों को अपने खर्च को आसान मासिक किस्तों (EMI) में चुकाने की सुविधा देती है।
क्या है SBI FlexiPay?
SBI FlexiPay एक ऐसी सुविधा है जो SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को किसी भी बड़े खर्च को EMI में बदलने की सुविधा देती है। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर बनाई गई है जो अपने क्रेडिट कार्ड से बड़ा लेनदेन करते हैं, लेकिन भुगतान को धीरे-धीरे किस्तों में करना चाहते हैं।
-
यह सुविधा ₹500 या उससे अधिक के लेनदेन पर उपलब्ध है।
-
EMI का समय 3 महीने से 24 महीने तक हो सकता है।
-
यदि खर्च ₹30,000 या उससे अधिक है, तो ग्राहक 36 महीने तक की लंबी अवधि भी चुन सकते हैं।
-
FlexiPay की न्यूनतम बुकिंग राशि ₹2,500 है, लेकिन विशेष ऑफर्स में यह अलग भी हो सकती है।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे SBI कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी और अपडेटेड जानकारी जरूर चेक करें।
SBI FlexiPay के फायदे
-
आसान भुगतान विकल्प: एकमुश्त भुगतान की जगह धीरे-धीरे EMI के जरिए भुगतान करना आसान होता है।
-
कम ब्याज दर: यह सुविधा पर्सनल लोन या अन्य क्रेडिट ऑप्शन की तुलना में कम ब्याज दर पर उपलब्ध होती है।
-
ऑनलाइन सुविधा: मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए घर बैठे FlexiPay बुक किया जा सकता है।
-
किस्त अवधि चुनने की सुविधा: अपनी सुविधानुसार 3 से 36 महीने तक की अवधि चुन सकते हैं।
EMI में बिल भुगतान करने के तरीके
1. इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से
-
अपने SBI कार्ड ऑनलाइन अकाउंट में लॉग इन करें।
-
मेनू में “EMI और अधिक (EMI & More)” सेक्शन पर जाएं।
-
“FlexiPay” विकल्प पर क्लिक करें।
-
उस लेनदेन को चुनें जिसे EMI में बदलना है।
-
अपनी पसंद की अवधि चुनें और सबमिट करें।
2. कस्टमर सर्विस के माध्यम से
-
SBI कार्ड की कस्टमर सर्विस हेल्पलाइन पर कॉल करें।
-
FlexiPay के तहत अपने खर्च को EMI में बदलवाने की रिक्वेस्ट करें।
-
प्रतिनिधि आपको पूरा प्रोसेस बताएगा और आवश्यकता पड़ने पर EMI कैलकुलेटर की सहायता से किश्तों का अनुमान भी बताएगा।
3. मोबाइल ऐप के माध्यम से
-
SBI कार्ड मोबाइल ऐप को ओपन करें।
-
FlexiPay विकल्प पर क्लिक करें।
-
लेनदेन और अवधि का चयन करें।
-
आवश्यकतानुसार राशि और टर्म बदलें।
-
सभी स्टेप्स को फॉलो करके अनुरोध सबमिट करें।
क्या ध्यान में रखें?
-
EMI में बदलने का अनुरोध ट्रांजैक्शन के 30 दिनों के भीतर करना होता है।
-
FlexiPay बुकिंग पर प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दर लागू होती है, जो कार्ड और ऑफर के अनुसार अलग हो सकती है।
-
EMI चुकाने में देरी होने पर लेट फीस और पेनाल्टी लग सकती है।
-
ट्रांजैक्शन को EMI में बदलने से पहले EMI कैलकुलेटर से मासिक किस्तों का अनुमान जरूर लगाएं।