Home टेक्नोलॉजी 10 मिनट की चार्जिंग में पूरे 27 घंटे तक चलेंगे नए OnePlus...

10 मिनट की चार्जिंग में पूरे 27 घंटे तक चलेंगे नए OnePlus नेकबैंड, 19 जून को लॉन्च, यह है खास

1
0

वनप्लस अपने बुलेट वायरलेस ऑडियो वियरेबल लाइनअप को वापस ला रहा है। कंपनी ने कहा कि वनप्लस बुलेट वायरलेस Z3 नेकबैंड स्टाइल इयरफ़ोन इस महीने भारत में लॉन्च होंगे। डिज़ाइन के साथ-साथ कंपनी ने कलर ऑप्शन और बैटरी डिटेल्स की भी पुष्टि की है। यह हेडसेट पिछले वर्ज़न जैसा ही दिखता है। वनप्लस बुलेट वायरलेस Z2 और बुलेट वायरलेस Z2 ANC को मार्च 2022 और अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया था।

वनप्लस बुलेट वायरलेस Z3 लॉन्च डिटेल्स

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि वनप्लस बुलेट वायरलेस Z3 भारत में 19 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ये नेकबैंड स्टाइल वायरलेस इयरफ़ोन मैम्बो मिडनाइट और सांबा सनसेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। Amazon पर आने वाले हेडसेट के लिए एक लाइव माइक्रोसाइट है, जो बताती है कि यह ई-कॉमर्स साइट और आधिकारिक वनप्लस ई-स्टोर के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस ने दावा किया है कि बुलेट वायरलेस Z3 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10 मिनट के चार्ज में 27 घंटे तक इस्तेमाल कर सकता है। ऑडियो वियरेबल के बारे में ज़्यादा जानकारी लॉन्च के दिन ही सामने आएगी। बता दें कि कंपनी ने OnePlus Bullets Wireless Z2 इयरफ़ोन को 12.4mm ड्राइवर्स के साथ लॉन्च किया था। इसमें 30 घंटे तक के प्लेबैक टाइम का दावा किया गया था। इयरफ़ोन में IP55 रेटिंग थी, जो धूल और छींटों से बचाता है। इसकी लॉन्च कीमत 1,999 रुपये थी।

वहीं, OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC को 2,299 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) फ़ीचर था। यह 45dB ANC तक सपोर्ट करता है और AI-समर्थित थ्री-माइक कॉल नॉइज़ कैंसलेशन सिस्टम देता है। यह ANC ऑन होने पर 20 घंटे और ANC ऑफ होने पर 28 घंटे तक लगातार प्लेबैक दे सकता है। बाकी फ़ीचर लगभग स्टैंडर्ड Bullets Wireless Z2 जैसे ही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here