Home टेक्नोलॉजी ’10 रुपये का रिचार्ज और 365 दिनों की वैलिडिटी…’ TRAI के इस...

’10 रुपये का रिचार्ज और 365 दिनों की वैलिडिटी…’ TRAI के इस नए नियम से करोड़ों मोबाइल यूजर्स की होगी मौज, जाने कबतक होगा लागू

23
0

टेक न्यूज़ डेस्क – ट्राई ने पिछले महीने दूरसंचार आदेश में संशोधन करते हुए दूरसंचार कंपनियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दूरसंचार नियामक की इस गाइडलाइन का फायदा देश के 150 मिलियन यानी 15 करोड़ 2जी यूजर्स को मिलेगा, जिन्हें डेटा वाले महंगे रिचार्ज प्लान की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्राई ने 24 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर इस गाइडलाइन को प्रकाशित किया था। इस नियम के बाद भी दूरसंचार कंपनियों ने अभी तक सिर्फ वॉयस और एसएमएस वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च नहीं किए हैं।

ट्राई की नई गाइडलाइन
ट्राई की नई गाइडलाइन के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और वोडाफोन आइडिया को कम से कम 10 रुपये का टॉप-अप वाउचर रखना होगा। साथ ही नए आदेश में 10 रुपये के मूल्यवर्ग की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब दूरसंचार ऑपरेटर अपनी पसंद के किसी भी मूल्य के टॉप-अप वाउचर जारी कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिचार्ज की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए नियामक ने फिजिकल रिचार्ज के लिए कलर कोडिंग की व्यवस्था को खत्म करने का फैसला किया है।

ट्राई ने करीब दो दशक पहले एसटीवी यानी स्पेशल टैरिफ वाउचर की घोषणा की थी। ट्राई ने अपने नियम में बदलाव करते हुए स्पेशल टैरिफ वाउचर की वैधता 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी है। अब टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए 365 दिन तक की वैधता वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर जारी कर सकती हैं। इसके अलावा टेलीकॉम रेगुलेटर ने देश के 15 करोड़ से ज्यादा 2G यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नए नियम बनाए हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटर ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स से 2G यूजर्स के लिए सिर्फ वॉयस और SMS वाले प्लान लॉन्च करने को कहा है। 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए डेटा मायने नहीं रखता। उन्हें मजबूरन महंगे डेटा प्लान से अपना नंबर रिचार्ज करना पड़ता है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को यूजर्स की जरूरी सेवाओं के लिए सिर्फ वॉयस प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया है। फिलहाल यूजर्स को कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए महंगे डेटा प्लान लेने पड़ते हैं।

कब लागू होगा नियम?
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राई की यह गाइडलाइन लागू हो गई है। टेलीकॉम कंपनियों को नए रिचार्ज प्लान लॉन्च करने के लिए कुछ हफ्तों का समय दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इस नियम के तहत जनवरी के आखिर में सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि टेलीकॉम रेगुलेटर की तरफ से अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here