Home मनोरंजन 1000 करोड़ी फिल्म से पहले इन 5 फिल्मों में विलेन बनकर कोहराम...

1000 करोड़ी फिल्म से पहले इन 5 फिल्मों में विलेन बनकर कोहराम मचा चुकी है Priyanka chopra, विलेन की हो गई थी सिट्टी पिट्टी गुम

7
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क – प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म में काम कर रही हैं। जी हां, यहां हम एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 की बात कर रहे हैं। फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है, जिसे प्रियंका चोपड़ा जल्द ही जॉइन करने वाली हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि वह फिल्म में विलेन का किरदार निभा रही हैं। राजामौली ने उनके लिए ऐसा प्लान बनाया है, जिसे सुनने के बाद ‘देसी गर्ल’ 10 करोड़ कम फीस में काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। दरअसल, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले वह 5 फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुकी हैं।SSMB29 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 30 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। लेकिन वह अभी भी भारत की सबसे महंगी विलेन की कुर्सी से दूर हैं। यहां यश ने रेस बाजी मार ली है, क्योंकि वह रामायण में रावण का किरदार निभा रहे हैं और को-प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ उनके साथ 200 करोड़ में डील फाइनल हुई है। खैर, चलिए फिर से बात करते हैं प्रियंका के विलेन रोल्स की। जिसमें वो इतने खतरनाक अवतार में नजर आईं कि हीरो की बोलती बंद हो गई।

1. ऐतराज: साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की ऐतराज रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार निगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनका इतना खतरनाक रोल था कि इसके लिए उनकी तारीफ हुई और बाद में उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 26 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में प्रियंका ने सोनिया का रोल प्ले किया था।

.
2. यकीन: हालांकि इस फिल्म में उन्होंने खलनायिका का रोल नहीं किया था। लेकिन एक बेवफा और हत्यारी पत्नी के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया था। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल ने भी काम किया था। सिमर ओबेरॉय नाम का किरदार निभाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी साजिश रची कि जनता ने इसे काफी पसंद किया।

.
3. 7 खून माफ़: ‘7 खून माफ़’ में प्रियंका चोपड़ा एक खूंखार खलनायिका की भूमिका में थीं. उन्होंने सुज़ाना अन्ना-मैरी जोहान्स की भूमिका निभाई, जो अपने पतियों को मार देती है. लोगों ने खलनायिका की भूमिका में प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ़ भी की.

.
4. बेवॉच: साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फ़िल्म ‘बेवॉच’ में काम किया। इस फ़िल्म में उन्होंने खलनायिका की भूमिका निभाई. उनके अपोजिट ड्वेन जॉनसन काम करते नज़र आए। इस ख़तरनाक बिज़नेस वुमन को लोगों का खूब प्यार मिला। इस फ़िल्म ने भारत में पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फ़िल्म को कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया।

.
5. वी कैन बी हीरोज़: साल 2020 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मिस ग्रेनेडा की भूमिका निभाई। वैसे तो फ़िल्म में वो हीरो के साथ हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वो असली खलनायिका हैं। अब एक बार फिर वो खलनायिका बनने जा रही हैं, देखना होगा फ़िल्म में उनके किरदार में कितना नयापन देखने को मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here