ओटीटी न्यूज़ डेस्क –अगर आपको ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी फिल्म देखें जिसकी कहानी तो शानदार है ही, साथ ही शानदार एक्टिंग भी है। तो हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसकी शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर कहानी आपको बेहद पसंद आएगी। यह एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सस्पेंस का भी बेहतरीन तड़का है। इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। तो चलिए आपको इस बेहतरीन कहानी से रूबरू कराते हैं।
फिल्म का नाम है बोगनविलिया
इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का नाम ‘बोगनविलिया’ है, जो एक मलयालम साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के डायरेक्टर अमल नीरद हैं। जी हां, ये वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने बिग बी से लेकर बिलाल तक की फिल्मों का निर्देशन किया है। यह फिल्म 17 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं।
बोगनविलिया में मुख्य भूमिका में हैं फहाद फासिल
पुष्पा स्टार फहाद फासिल ‘बोगनविलिया’ में मुख्य भूमिका में हैं, तो आप समझ ही गए होंगे कि यह फिल्म आपको कितना उत्साहित और एंटरटेन करने वाली है। उनके अलावा फिल्म में ज्योतिर्मयी, कुंचाको बोबन जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 24 मिनट है। कहानी शुरुआत के 10-15 मिनट बाद शुरू होती है। पहला भाग आपको काफी प्रभावित करेगा, लेकिन दूसरा भाग आपको थोड़ा प्रेडिक्टेबल लग सकता है। जब फिल्म रिलीज हुई थी, तो इसे औसत रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया गया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी में एक महिला का एक्सीडेंट हो जाता है। जिसके बाद वह धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगती है। इसके साथ ही शहर में तीन लड़कियां लापता हो जाती हैं। उन तीनों लड़कियों को आखिरी बार एक ही महिला के साथ देखा गया था। बेहद क्रूर खूंखार खलनायक ने उनका अपहरण कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू करती है और महिला से पूछताछ करती है। लेकिन महिला को कुछ भी याद नहीं है।फिल्म की कहानी के साथ-साथ इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर भी बेहतरीन हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर की कहानी को रोमांचक बनाने में मदद करता है। फिल्म की IMDB रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 6.4 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।