भारत के लोग हमेशा से ही फिल्मों के दीवाने रहे हैं। हर हफ्ते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर फिल्में रिलीज होती हैं। यहां तक कि पहले दिन पहला शो देखने के लिए भी दर्शक सिनेमाघरों की खिड़की पर नजर आते हैं। इस बार युवाओं में फिल्म ‘सैय्यारा’ को लेकर जबरदस्त माहौल है। लेकिन खास बात यह है कि “सैय्यारा” के अलावा और भी फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस शुक्रवार कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।
1. सैय्यारा मशहूर निर्देशक मोहित सूरी दो नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘सैय्यारा’ है। फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इस फिल्म को लेकर बाजार में जबरदस्त माहौल है। यह एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जो 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
2. तन्वी द ग्रेट अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी 18 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे। इसमें बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी 21 साल की तन्वी के एक विकार की शिकार होने की है।
3. निकिता रॉय की फिल्म ‘निकिता रॉय’ भी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कुश सिन्हा ने किया है। जो सोनाक्षी सिन्हा के भाई हैं। उनके निर्देशन में यह पहली फिल्म है।
4. मर्डरबैड इन सभी फिल्मों के बीच 18 जुलाई को ‘मर्डरबैड’ भी रिलीज होगी। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अर्नब चटर्जी ने किया है। यह कहानी एक राजस्थानी महल की है, जहां एक मेहमान रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है। इस फिल्म में शारिब हाशमी, अमोल गुप्ते, मंशा चौधरी, नकुल रोशन सहदेव जैसे कलाकार नजर आएंगे।
5. 5 सितंबर इन सभी फिल्मों में फिल्म ‘5 सितंबर’ भी शामिल है जो 18 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो जीवन बदलने वाले गुरुओं के महत्व को दर्शाती है। कुणाल शमशेर मल्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा, विक्टर बनर्जी, सारिका सिंह, अतुल श्रीवास्तव, दीपराज राणा नजर आएंगे। 6. संत तुकाराम महान संत और कवि तुकाराम के जीवन पर आधारित फिल्म ‘संत तुकाराम’ भी 18 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें मराठी अभिनेता सुबोध भावे संत तुकाराम की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में संजय मिश्रा, अरुण गोविल, हेमंत पांडे, मुकेश भट्ट जैसे कलाकार नजर आएंगे। 7. माई बेबी: वहीं तमिल सिनेमा की थ्रिलर ‘डीएनए’ 18 जुलाई को तेलुगु में ‘माई बेबी’ के नाम से रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन खास बात यह है कि यह फिल्म जियो हॉट स्टार पर 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होगी।
कौन सी फिल्में ओटीटी पर रिलीज़ होंगी? सिनेमाघरों के अलावा, अगर ओटीटी फिल्मों की बात करें, तो केके मेनन स्टारर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़ स्पेशल ऑप्स का सीज़न 2 18 जुलाई से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की क्राइम थ्रिलर कुबेर भी ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म शुक्रवार को अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके अलावा, संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर ‘द भूतनी’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखने को मिलेगी।