क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंडियन प्रीमियर लीग का 2025 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के साथ खत्म हुआ। विराट कोहली की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता। विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन 15 मैचों की 15 पारियों में 657 रन बनाए। इसके बावजूद वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर मुंबई इंडियंस के स्टार सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 16 पारियों में 717 रन बनाए।
हालांकि, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का ऑरेंज कैप अवॉर्ड गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाम रहा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 759 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप अपने नाम की।
2008 से 2025 तक आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची
वर्ष खिलाड़ी का नाम टीम कुल रन
2008 शॉन मार्श किंग्स इलेवन पंजाब 616
2009 मैथ्यू हेडन चेन्नई सुपर किंग्स 572
2010 सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस 618
2011 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 608
2012 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 733
2013 माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स 733
2014 रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स 660
2015 डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद 562
2016 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 973
2017 डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद 641
2018 केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद 735
2019 डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद 692
2020 केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब 670
2021 ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स 635
2022 जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 863
2023 शुबमन गिल गुजरात टाइटंस 890
2024 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 741
2025 साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 759