Home लाइफ स्टाइल 2025 में कब है रक्षाबंधन? सिर्फ इतने समय का ही राखी बांधने...

2025 में कब है रक्षाबंधन? सिर्फ इतने समय का ही राखी बांधने का शुभ समय, अभी जानें ले सबकुछ

1
0

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा या सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। कई बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया पड़ जाता है, जिससे राखी का त्योहार फीका पड़ जाता है। उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युंजय तिवारी से जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन कब है? राखी का शुभ मुहूर्त क्या है? इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है या नहीं? रक्षाबंधन 2025 तिथि द्रिक पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के लिए आवश्यक श्रावण पूर्णिमा तिथि इस साल शुक्रवार, 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होगी। श्रावण पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त, रविवार को दोपहर 1:24 बजे तक मान्य रहेगी। ऐसे में जन्म तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त, शनिवार को है।

सर्वार्थ सिद्धि योग में रक्षाबंधन 2025

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। राखी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:47 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। जिस मनोकामना से काम करेंगे, वह पूरी होगी। रक्षाबंधन के दिन 10 अगस्त को सुबह 02:15 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा। उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। राखी के दिन सुबह 05:47 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक श्रवण नक्षत्र है, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है।

रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त

इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 7 घंटे 37 मिनट का है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है। रक्षाबंधन के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 बजे से सुबह 05:04 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त या शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक है।

रक्षाबंधन पर भद्रा है या नहीं

यह सवाल सभी के मन में होगा कि इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है या नहीं, क्योंकि पिछले 2 बार से भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन का हो रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. तिवारी का कहना है कि इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। इसे लेकर लोगों को खुश होना चाहिए। भद्रा श्रावण पूर्णिमा तिथि पर पड़ रही है, लेकिन यह 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 9 अगस्त को दोपहर तक रक्षाबंधन का त्योहार खुशी-खुशी मनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here