Home मनोरंजन 2025 में दर्शकों को मिलेगा नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट! एक्शन-कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर रिलीज़ होंगी...

2025 में दर्शकों को मिलेगा नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट! एक्शन-कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर रिलीज़ होंगी ये 19 फिल्मे, यहां देखिए पूरी लिस्ट

7
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क – साल 2025 में सिनेमाघरों में फिल्मों का मेला लगने वाला है। इस साल कुल 19 फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक की मोस्ट अवेटेड फिल्में मनोरंजन का ऐसा तड़का लगाएंगी कि सिने प्रेमी खुश हो जाएंगे। आज हम आपको IMDB की उन टॉप 19 फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिनका हर किसी को इंतजार है। आइए फटाफट जानते हैं नाम…

1. सिकंदर
IMDB की लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान की सिकंदर इस लिस्ट में पहला नाम है, जिसका भाईजान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है, वहीं सलमान खुद बिग बॉस 18 के सेट पर फिल्म का प्रमोशन कर चुके हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल मार्च 2025 तक रिलीज हो सकती है।

,
2. टॉक्सिक
IMDB की लिस्ट के मुताबिक दूसरी फिल्म यश की टॉक्सिक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

,
3. कुली

अब अगली बारी साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली की है, जिसके निर्देशक लोकेश कनगराज हैं। यह फिल्म साउथ की फिल्मों को पसंद करने वाले हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो कुली इसी साल मई में सिनेमाघरों में आ सकती है।

,
4. हाउसफुल 5
मल्टीस्टारर हाउसफुल 5 एक कॉमेडी फिल्म है जिसका सभी को इंतजार है। इस फिल्म में फरदीन खान, सोनम बाजवा, तापसी देशमुख, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। आप अभी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म कितनी मनोरंजक होने वाली है, जो इसी साल जून 2025 में रिलीज हो सकती है।

,
5. बागी 4
साल 2025 को यूं ही फुल ऑन एंटरटेनिंग नहीं कहा जा रहा है। एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांस तक हर तरह का कंटेंट दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। टाइगर श्रॉफ की बागी 4 भी इसी साल रिलीज होने वाली है, जिसमें संजय दत्त के अलावा सोनम बाजवा भी हैं।

,
अन्य फिल्मों की सूची इस प्रकार है

6. द राजा साहब प्रभास, 7. वॉर 2, 8. एल2, 9. देवा और चावा, 10. कन्नप्पा, 11. रेट्रो, 12. ठग लाइफ, 13. जाट, 14. स्काई फोर्स, 15. सितारे जमीन पर, 16. थामा, 17. कंटारा ए लीजेंड चैप्टर 1, 18. अल्फा, 19. थंडेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here