Home मनोरंजन ‘3 मिनट का गाना 9 घंटे की शूटिंग….जाह्नवी कपूर ने ‘भीगी साड़ी’...

‘3 मिनट का गाना 9 घंटे की शूटिंग….जाह्नवी कपूर ने ‘भीगी साड़ी’ में लगाईं आग, एक्ट्रेस ने शेयर किया इनसाइड VIDEO

11
0

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड लव स्टोरी फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चा में है। इस अनदेखे ‘गेट रेडी विद मी’ बिहाइंड द सीन वीडियो में उन्होंने अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म के गाने ‘भीगी साड़ी’ के बारे में एक खास बात बताई है। वीडियो में वह ‘भीगी साड़ी’ की शूटिंग के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने मेकअप से लेकर ‘परम सुंदरी’ के सेट पर कदम रखने तक की कई खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं और सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि जहां इस स्केल के गानों को फिल्माने में आमतौर पर तीन दिन लगते हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने ‘भीगी साड़ी’ को सिर्फ 9 घंटे में शूट कर लिया, जिसमें उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

कैसे शूट हुआ 9 घंटे में भीगी साड़ी गाना
इस BTS में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड की भी झलक मिलती है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, जान्हवी कपूर गाने की शूटिंग की तैयारी करती नज़र आ रही हैं। वह पहले वर्कआउट करती हैं, फिर पिलेट्स करती हैं और फिर शूटिंग के लिए तैयार होते हुए अपना चेहरा बर्फ के पानी में डुबोती हैं। बारिश में शूटिंग करते हुए, जान्हवी कहती हैं, “हमारे पास रेन मशीन थीं, लेकिन तेज़ बारिश शुरू हो गई और हम ठिठुर रहे थे। अभी 6 घंटे और बाकी हैं।” उन्होंने आगे बताया कि गाने की शूटिंग पहले 3 दिनों में होनी थी, लेकिन उन्होंने इसे 9 घंटे में पूरा कर लिया।

बारिश और बॉलीवुड का पुराना नाता

जान्हवी कपूर के लिए, उनकी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ का नया रिलीज़ हुआ गाना ‘भीगी सारी’ उनके उस प्यारे बॉलीवुड सपने को जीने का एक मौका है जो उन्होंने देखा था। अभिनेत्री ने कहा, “बारिश के गानों ने हमेशा हमारी फिल्मों में एक खास जगह बनाई है, उनमें एक अलग ही जादू होता है। मैंने सिनेमा के कुछ सबसे यादगार गानों में बारिश देखी है और उसे देखते हुए बड़ी हुई हूँ और अब ‘भीगी सारी’ के साथ उस विरासत का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूँ।” इस गाने की शूटिंग के दौरान, ऐसा लगा जैसे मैं किसी क्लासिक बॉलीवुड सपने में खो गई हूँ, बारिश में नाच रही हूँ, हर धड़कन और हर भावना को महसूस कर रही हूँ… यह एक खास एहसास था। इसी के साथ, ‘भीगी सारी’ ने बॉलीवुड के यादगार रेन नंबर्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

परम सुंदरी कब रिलीज़ होगी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की धमाकेदार नई बॉलीवुड जोड़ी ‘परम सुंदरी’ रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह एक रोमांटिक फिल्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here