Home आरोग्य 30 उम्र में ही होने लगी मसल्स कमजोर तो इन 5 तरह...

30 उम्र में ही होने लगी मसल्स कमजोर तो इन 5 तरह के फलों को खाना कर दें शुरू, बॉडी के अंग-अंग में भर जाएगी ताकत

1
0

उम्र बढ़ने के साथ शरीर को अधिक पोषण और देखभाल की जरूरत होती है। खासकर 50 की उम्र के बाद मजबूत हड्डियों, पाचन शक्ति, हृदय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में सही पोषण आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। फल प्राकृतिक सुपरफूड हैं जो विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। अगर इन्हें रोजाना की डाइट में शामिल किया जाए तो न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण मिलता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है, तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण फलों के बारे में, जिन्हें 50 की उम्र के बाद रोजाना के खाने में शामिल करना चाहिए।

पपीता

पपीता फाइबर और एंजाइम से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। 50 से अधिक उम्र के लोगों को पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

सेब

माना जाता है कि सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हृदय स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह बढ़ती उम्र में शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

किशमिश

किशमिश एक ऐसा सूखा मेवा है जिसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में किशमिश खाना फायदेमंद होता है।

नींबू

ऐसा माना जाता है कि नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। रोजाना नींबू के साथ गुनगुना पानी पीने से शरीर तरोताजा और एक्टिव रहता है।

अनार

अनार में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो दिल को स्वस्थ रखता है और एनीमिया से बचाता है। यह बुढ़ापे में होने वाली थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद करता है। इसलिए इसे बढ़ती उम्र के लोगों को जरूर खाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here