Home टेक्नोलॉजी 41,499 का 43 इंच Smart टीवी मिल रहा 12,499 में, देखें टॉप...

41,499 का 43 इंच Smart टीवी मिल रहा 12,499 में, देखें टॉप ब्रांड्स पर ऑफर

3
0

फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से बिग बिलियन डेज़ सेल शुरू होने जा रही है। आधिकारिक सेल शुरू होने से पहले ही स्मार्ट टीवी कैटेगरी में ग्राहकों के लिए धांसू डिस्काउंट ऑफर सामने आ गए हैं। खासकर 43 और 55 इंच के एलईडी स्मार्ट टीवी पर इस बार भारी छूट मिल रही है। फिलिप्स, टीसीएल, श्याओमी, थॉमसन और फॉक्सस्की जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के टीवी अब बेहद कम दामों में खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है डिस्काउंट ऑफर…

फिलिप्स फ्रेमलेस स्मार्ट टीवी – स्टाइलिश और किफायती

अगर आप घर के लिए एक पतला और स्टाइलिश टीवी चाहते हैं तो फिलिप्स का 55 इंच का फ्रेमलेस स्मार्ट टीवी एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी असली कीमत 49,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल यह 34,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी सीधे 30% की छूट। यह फुल एचडी डिस्प्ले और एंड्रॉइड टीवी प्लेटफॉर्म के साथ आता है। इसका फ्रेमलेस डिज़ाइन आपके हॉल को एक प्रीमियम लुक देगा।

अगर आप 4K टीवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए एकदम सही है। TCL iFFALCON 43 इंच स्मार्ट टीवी फिलहाल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 50,999 रुपये थी। यानी 54% की छूट। यह गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आपको एक सहज यूजर एक्सपीरियंस और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग ऐप्स तक आसान पहुँच मिलती है।

Xiaomi के F सीरीज़ स्मार्ट टीवी की कीमत इस सेल में 21,999 रुपये कर दी गई है, जो पहले 42,999 रुपये थी। यानी 48% की छूट। इसमें फायर टीवी प्लेटफॉर्म है जो एलेक्सा को भी सपोर्ट करता है। इसके ज़रिए आप वॉयस कमांड से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं और कई स्ट्रीमिंग ऐप्स और विशाल कंटेंट लाइब्रेरी का लाभ उठा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here