द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स टीम ने ट्रेंट रॉकेट्स टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में ट्रेंट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके बाद ओवल इनविंसिबल्स के लिए जॉर्डन कॉक्स और सैम कुरेन ने अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, सैम कुक ट्रेंट के लिए सबसे बड़े विलेन साबित हुए। उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया।
सैम कुक एक भी विकेट नहीं ले पाए।
द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक ओवर में 6 गेंदें नहीं होतीं। इस टूर्नामेंट में 5 गेंदों का सेट होता है। यहाँ सैम कुक ने ओवल इनविंसिबल्स टीम के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया। ट्रेंट रॉकेट्स टीम की हार का मुख्य कारण वही रहे। उन्होंने 15 गेंदों में कुल 38 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए।
5 गेंदों में 32 रन दिए
मैच में 65 गेंदों के बाद सैम कुक गेंदबाजी करने आए। इसके बाद उन्होंने 66वीं गेंद वाइड फेंकी, जिस पर चौका लगा। फिर उन्होंने एक और वाइड गेंद फेंकी। इसके बाद, पहली वैध गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। इसके बाद, सैम कुरेन ने दूसरी वैध गेंद पर चौका जड़ा।
इसके बाद, सैम कुक पूरी तरह से लय खो बैठे और उन्हें समझ नहीं आया कि गेंद कहाँ फेंकी जाए। फिर उन्होंने नो बॉल फेंकी, जो छक्के के लिए चली गई। इसके बाद, उन्होंने तीसरी वैध गेंद पर छक्का जड़ा। फिर चौथी गेंद पर दो रन बने और सेट की आखिरी गेंद डॉट रही। इस तरह उन्होंने पाँच गेंदों में 32 रन दे दिए। द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक सेट में यह सबसे ज़्यादा रन हैं। द हंड्रेड टूर्नामेंट में नो बॉल पर दो रन दिए जाते हैं।
ओवल इनविंसिबल्स के लिए दो बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जड़े। ओवल इनविंसिबल्स टीम के लिए जॉर्डन कॉक्स ने 58 और सैम कुरेन ने 54 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 14 रनों का योगदान दिया। तवांडा मय ने 13 गेंदों में 20 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की बदौलत ही ओवल टीम जीत दर्ज कर पाई।