Home मनोरंजन 60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप तो शिल्पा शेट्टी ने अपने...

60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप तो शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन पर लगा दिया ताला, नोट में लिखी ये बात

4
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बांद्रा स्थित अपने मशहूर रेस्टोरेंट ‘बास्टियन’ को बंद करने की घोषणा की थी। यह मशहूर रेस्टोरेंट आज यानी 4 सितंबर को बंद हो जाएगा। वहीं इस खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया क्योंकि लोग बड़े चाव से शिल्पा के रेस्टोरेंट में जाते थे। लेकिन अब उन्हें यहां जाने का मौका नहीं मिलेगा। अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं राज ने पोस्ट में क्या कहा?

राज ने क्या कहा?

राज कुंद्रा भी अपनी पत्नी के रेस्टोरेंट बास्टियन से काफी निराश नजर आ रहे हैं। राज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘फिक्र न कर वाहेगुरु जी अंग संग हैं।’ इसके साथ ही राज ने एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘लोगों के साथ उतना बुरा व्यवहार मत करो जितना वे हैं, बल्कि उनके साथ उतना अच्छा व्यवहार करो जितना आप हैं।’ अब राज के ये दो क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं।

राज अपनी आने वाली फिल्म में व्यस्त हैं

अब सोशल मीडिया यूज़र्स राज के इस पोस्ट को शिल्पा शेट्टी के ‘बास्टियन’ के बंद होने से जोड़ रहे हैं। यूज़र्स कह रहे हैं कि राज कुंद्रा ने ये पोस्ट सिर्फ़ शिल्पा के लिए शेयर की है। हालाँकि, अभी तक राज कुंद्रा ने इस बात पर चुप्पी नहीं तोड़ी है कि उन्होंने ये पोस्ट किसके लिए शेयर की है। वहीं, राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेहर’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में राज के साथ गीता बसरा मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर की घोषणा

वहीं, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर ‘बास्टियन’ के बंद होने की बात कही। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा, ‘इस गुरुवार को मुंबई का मशहूर रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा हमेशा के लिए बंद हो रहा है।’ शिल्पा ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया। शिल्पा ने उस वीडियो में कहा कि बास्टियन बांद्रा भले ही बंद हो रहा हो, लेकिन ब्रांड विकसित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here