71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस बार ये पुरस्कार 2023 की फिल्मों के लिए दिए गए हैं। इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘कथल’ को दिया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘एनिमल’ को विशेष उल्लेख मिला है। सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म ‘बागवंत केसरी’ रही है। सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म पटकथा के लिए फिल्म ‘सनफ्लावर्स वेयर द फर्स्ट ओन्स टू नो’ को चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार उत्पल दत्ता को दिया गया है। पिछले साल ये पुरस्कार 2022 की फिल्मों के लिए दिए गए थे।
शाहरुख खान ने जीता पहला राष्ट्रीय पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की बात करें तो यह पुरस्कार शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने जीता। शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। बता दें, शाहरुख और विक्रांत का यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। जबकि रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक- उत्पल दत्ता
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (गैर-फीचर फिल्म)- द फर्स्ट फिल्म
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (गैर-फीचर फिल्म)- गिद्ध द स्कैवेंजर
सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गैर-फीचर फिल्म)- द साइलेंट एपिडेमिक
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र- गुड वल्चर्स एंड ह्यूमन्स
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (जवान)- शिल्पा राव
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कथाल ए जैकफ्रूट मिस्ट्री
सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी (तेलुगु फिल्म)- हनुमान
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी