टेक न्यूज़ डेस्क – नॉइज ने अपने ऑडियो वियरेबल में एक नया एडिशन किया है। कंपनी ने नए हेडफोन Noise Airwave Max 5 लॉन्च किए हैं। इन्हें पहले के Noise Airwave Max 4 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इनमें कई अपग्रेडेड फीचर्स जोड़े हैं। हेडफोन का डिजाइन आकर्षक है। इन्हें तीन रंगों में पेश किया गया है। इनमें 50dB ANC फीचर है। ये सिंगल चार्ज में 80 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनके अन्य खास फीचर्स और कीमत के बारे में।
Noise Airwave Max 5 हेडफोन की कीमत
भारत में Noise Airwave Max 5 हेडफोन की कीमत 4,999 रुपये है। इन्हें Amazon पर 4,699 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने हेडफोन को तीन रंगों में पेश किया है जिसमें कार्बन ब्लैक, कैलम व्हाइट और कैलम बेज का ऑप्शन मिलता है। कंपनी इनके साथ एक साल की वारंटी दे रही है।
Noise Airwave Max 5 हेडफोन की स्पेसिफिकेशन
Noise Airwave Max 5 में एर्गोनॉमिक डिजाइन है। ये स्टाइलिश तो दिखते ही हैं साथ ही फीचरफुल भी हैं। इनमें 40mm ड्राइवर हैं। कंपनी का दावा है कि ये क्रिस्टल क्लियर ऑडियो दे सकते हैं। इनमें अडेप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन फीचर है। ये 50dB तक ANC को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक चल सकते हैं।
ये गेमर्स के लिए भी उपयोगी हैं और 30ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। इनमें 3D स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट है, जो थिएटर जैसी आवाज़ पैदा कर सकता है। इनमें डुअल पेयरिंग संभव है, जिसकी वजह से इन्हें डिवाइस के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसके अलावा ये क्वाड माइक एनवायरमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी है। पसीने और पानी के छींटों आदि से बचाने के लिए कंपनी ने इन्हें IPX5 रेटिंग दी है। इनका डाइमेंशन 16.1 x 18.9 cm है और वज़न 251.4 ग्राम बताया गया है।