Samsung Galaxy Tab S10 Lite भारत में लॉन्च हो गया है। इसके अलावा, Samsung ने Galaxy A17 5G की बिक्री भी भारत में शुरू कर दी है। यह सैमसंग टैबलेट, Galaxy S10 सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल है। कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S25 FE के साथ पेश किया था। इसके अलावा, Galaxy Buds 3 FE को भी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत
यह सैमसंग टैबलेट भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट – 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 45,999 रुपये में आता है। इस टैबलेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। यह टैबलेट कोरल रेड, ग्रे और सिल्वर रंगों में आता है।
Galaxy Tab S10 Lite के फीचर्स
यह टैबलेट 10.9 इंच के बड़े WYXGA+ TFT डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1320 x 212 पिक्सल है। इस टैबलेट के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। यह Exynos 1380 5G प्रोसेसर पर काम करता है। यह 8GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Galaxy Tab S10 Lite के बैक पर 8MP का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग आदि के लिए 5MP का कैमरा उपलब्ध है। इसमें 5G, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, यह S Pen स्टायलस को भी सपोर्ट करता है। यूजर्स को टैबलेट के साथ बॉक्स में S Pen भी मिलेगा। यह एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित OneUI पर काम करता है। इसमें Google Gemini पर आधारित Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट 8000mAh की बैटरी और 25वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।








