Home टेक्नोलॉजी सस्ते में लूट लो! 9 हजार से कम में मिल रहे दमदार...

सस्ते में लूट लो! 9 हजार से कम में मिल रहे दमदार फीचर्स वाले ये LED स्मार्ट TV, एक तो सिर्फ 4999 रुपये का

20
0

टेक न्यूज़ डेस्क – अगर आप कम बजट में नया LED TV लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हमारी लिस्ट में शामिल TV की कीमत 8500 रुपये से भी कम है। इनमें सबसे सस्ते LED TV की कीमत सिर्फ 4999 रुपये है। आप इन TV को Amazon India से खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इन TV में आपको बेस्ट-इन-क्लास डिस्प्ले और साउंड मिलेगा। साथ ही ये TV किफायती कीमत में बेहतरीन फ्रेमलेस डिजाइन भी देते हैं। तो आइए इन TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

VW 60 cm (24 इंच) प्रीमियम सीरीज HD रेडी LED TV VW24A (ब्लैक)
यह TV Amazon India पर 4,999 रुपये में उपलब्ध है। TV में आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। बेहतरीन फ्रेमलेस डिजाइन वाला यह TV 60Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको पावरफुल साउंड के लिए 20 वॉट का आउटपुट मिलेगा। कंपनी TV में कनेक्टिविटी के लिए HDMI पोर्ट दे रही है। यह TV एक साल की वारंटी के साथ आता है।

कोडक 80 सेमी (32 इंच) स्पेशल एडिशन सीरीज एचडी रेडी स्मार्ट एलईडी टीवी 32SE5001BL (ब्लैक)
यह टीवी अमेजन पर 8499 रुपये में उपलब्ध है। कोडक का यह टीवी फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको 400 निट्स की ब्राइटनेस लेवल वाली डिस्प्ले मिलेगी। टीवी 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको MLogic क्वाड कोर चिपसेट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इस एचडी रेडी डिस्प्ले में 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए हैं।

एसर 80 सेमी (32 इंच) एडवांस्ड एन सीरीज स्टैंडर्ड एलईडी टीवी AR32NSV53HDFL (ब्लैक)
एसर के इस टीवी की कीमत 7,999 रुपये है। यह टीवी भी प्रीमियम फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एचडी डिस्प्ले मिलेगी। पावरफुल साउंड के लिए कंपनी इस टीवी में 24 वॉट के हाई-फाई स्पीकर के लिए सराउंड साउंड दे रही है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 2 USB पोर्ट हैं। टीवी एक साल की वारंटी के साथ आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here