गणतंत्र दिवस पर अगर आप भी देशभक्ति के रंग में खुद को रंगना चाहते हैं तो ये तिरंगा मेकअप लुक आपके काम आ सकते हैं। इन ईजी तिरंगा मेकअप टिप्स में आपको तिरंगा साड़ी से लेकर तिरंगा आईशैडो, तिरंगा नेलपेंट हर चीज को लेकर आइडिया मिलेगा..
तिरंगा मेकअप टिप्स
गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर भारतीय दिल देशभक्ति के जोश और उत्साह से भरा हुआ रहता है। यही वजह है कि हर साल 26 जनवरी को रिपब्लिक डे को खास बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में लोग ट्राई कलर मेकअप लुक के साथ जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी तिरंगा मेकअप लुक के लिए कुछ यूनिक आइडिया चाहते हैं तो ये तिरंगा मेकअप टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
आंखों पर ट्राई कलर मेकअप
इस रिपब्लिक डे अपनी आंखों को तिरंगा लुक देने के लिए आप ट्राई कलर आईशैडो की मदद ले सकती हैं। इसमें लाउड से लेकर सिंपल लुक वाला आईशैडो का आइडिया आपको मिल जाएगा।
ऑरेंज लिपस्टिक
गणतंत्र दिवस पर एक अलग फ्रेश लुक पाने के लिए आप अपने होंठों पर ऑरेंज कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इस लिपस्टिक शेड के साथ आंखों पर नीले या हरे रंग के आईलाइनर का यूज करें। ये आपके लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना देगा।
नेल आर्ट करवाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर फेस मेकअप के साथ आप नाखूनों के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आजकल नेलआर्ट का फैशन काफी ट्रेंड में है। इस गणतंत्र दिवस आप अपने नाखूनों को केसर, हरे और सफेद रंग में रंग सकते हैं।
तिरंगा हो चूड़ियों का रंग
भले ही आप गणतंत्र दिवस पर सूट या साड़ी में से कुछ भी पहन रही हैं लेकिन इनके साथ तिरंगा रंग की चूड़ियां पहनना बिल्कुल न भूलें। ये तिरंगी चूड़ियां आपके आउटफिट और मेकअप में जान डाल देगी।