Home मनोरंजन सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने...

सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने दी दस्तक

3
0

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मों के अलावा, साल 2025 कुछ बड़े सेलिब्रिटी कपल्स के लिए भी खास रहा। साल 2025 में कई स्टार्स ने अपने परिवार को आगे बढ़ाते हुए खुशियों का स्वागत किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने मार्च में बेटी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा है। कपल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी और आज वे बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।

बॉलीवुड के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई को अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है और सोशल मीडिया पर सरायाह के नन्हें पैरों की फोटो भी शेयर की थी। कपल ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर 7 नवंबर को नन्हें कदमों ने कदम रखा। अभिनेत्री ने बेबी बॉय को जन्म दिया और अभिनेता ने बिना देरी के सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। कपल ने 9 नवंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में शादी की थी।

बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में शुमार राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा भी इस साल एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी का स्वागत किया। इस प्रेमी जोड़े ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर 2023 में शादी की थी और शादी के दो साल बाद अक्टूबर को बेटे नीर को जन्म दिया। परिणीति ने नीर की फोटोज अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने 16 अप्रैल को शादी के आठ साल बाद बेबी बॉय का स्वागत किया। कपल ने बेबी बॉय का नाम फतेह सिंह खान रखा है। कपल ने 23 नवंबर 2017 को शादी की थी।

अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा ने भी साल 2025 में नन्हीं परी का स्वागत किया। शूरा ने अक्टूबर के महीने में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। परिवार की तरफ से बताया गया कि बेबी गर्ल का नाम सिपारा रखा गया है।

–आईएएनएस

डीएससी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here