Home खेल 2026 के लिए फीफा मैच अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हुए 5...

2026 के लिए फीफा मैच अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हुए 5 भारतीय

2
0

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2026 के लिए फीफा इंटरनेशनल लिस्ट ऑफ मैच ऑफिशियल्स में पांच और भारतीय मैच अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें रचना कमानी (गुजरात), अश्विन कुमार (पुडुचेरी) और आदित्य पुरकायस्थ (दिल्ली) को रेफरी की फीफा लिस्ट में शुमार किया गया है। इसके अलावा, मुरलीधरन पांडुरंगन (पुडुचेरी) और पीटर क्रिस्टोफर (महाराष्ट्र) को असिस्टेंट रेफरी के रूप में जोड़ा गया है।

अश्विन कुमार और आदित्य पुरकायस्थ ने फीफा लिस्ट में शामिल होने के साथ मलेशिया के कुआलालंपुर में अपना एएफसी रेफरी एकेडमी कोर्स भी पूरा कर लिया है। रचना कमानी फिलहाल इसी कोर्स को कर रही हैं। भारत के कुल 19 मैच अधिकारी 2026 के लिए फीफा लिस्ट का हिस्सा हैं।

2026 फीफा वर्ल्ड कप का ड्रॉ जॉन एफ. कैनेडी सेंटर में हुआ। पिछले वर्ल्ड कप की सरप्राइज टीम मोरक्को को ग्रुप सी में ब्राजील के साथ रखा गया है, जिसके चलते स्कॉटलैंड और हैती पर दबाव आ गया है। इंग्लैंड और क्रोएशिया ग्रुप एल में एक साथ हैं। घाना और पनामा के लिए इस ग्रुप से आगे बढ़ना एक बड़ी चुनौती होगी।

अगर इटली यूरोपीय प्ले-ऑफ से आगे बढ़ता है, तो वह ग्रुप बी में कनाडा, कतर और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल होगा। इस ग्रुप से कौन सी टीमें आगे बढ़ेंगी, यह अभी भी काफी अनिश्चित है। साउथ कोरिया भी ग्रुप ए में है। उनके साथ डेनमार्क, उत्तरी मैसेडोनिया, चेक गणराज्य और आयरलैंड के बीच प्ले-ऑफ के विजेता भी इसी ग्रुप में हैं।

2026 के फीफा इंटरनेशनल मैच अधिकारियों की लिस्ट में भारतीय:

रेफरी: वेंकटेश आर., हरीश कुंडू, सेंथिल नाथन सेकरन, क्रिस्टल जॉन, अश्विन कुमार, आदित्य पुरकायस्थ, रंजीता देवी टेकचम, रचना हसमुखभाई कमानी।

सहायक रेफरी: वैरामुथु परसुरामन, सुमंत दत्ता, अरुण शशिधरन पिल्लई, उज्जल हलदर, मुरलीधरन पांडुरंगन, दीपेश मनोहर सावंत, सौरव सरकार, क्रिस्टोफर पीटर, रिओहलंग धर और एलंगबम देबाला देवी।

फुटसल रेफरी: विशाल महेंद्रभाई वाजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here