Home मनोरंजन ‘मैं अपनी फेवरेट हूँ…’ Shehnaaz Gill ने कुछ इस अंदाज़ एम् सेलिब्रेट किया...

‘मैं अपनी फेवरेट हूँ…’ Shehnaaz Gill ने कुछ इस अंदाज़ एम् सेलिब्रेट किया अपना 32वां जन्मदिन, यहां देखिए वायरल तस्वीरें

23
0

टीवी न्यूज़ डेस्क – टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 27 जनवरी 1993 को पंजाब के चंडीगढ़ शहर में हुआ था। आज शहनाज गिल को कई सेलेब्स और फैंस सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देते नहीं थक रहे हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। इस रिपोर्ट में देखें तस्वीरें।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

बिग बॉस 13 की फाइनलिस्ट रह चुकी शहनाज गिल ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज अपना 32वां जन्मदिन दुबई में मना रही हैं और बीती रात उन्होंने दोस्तों के साथ केक काटा। शहनाज गिल ने दुबई की मशहूर बिल्डिंग ‘बुर्ज अल अरब’ के सामने केक काटा, जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में सफेद फूलों की सजावट है और उन्हें बेहद खूबसूरती से लाइट भी किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के जन्मदिन की ये सभी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘विद्या विक्की का वो वाला’ में एक आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं। शहनाज के आइटम डांस की हर किसी ने तारीफ की थी. अब जल्द ही शहनाज पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ में नजर आएंगी जो इसी साल 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here