Home खेल Arshdeep Singh राजकोट में लगाएंगे स्पेशल ‘शतक’, पाकिस्तानी बॉलर का रिकॉर्ड होगा...

Arshdeep Singh राजकोट में लगाएंगे स्पेशल ‘शतक’, पाकिस्तानी बॉलर का रिकॉर्ड होगा चकनाचूर

24
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी 20 मैच में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। अर्शदीप सिंह राजकोट टी 20 मैच में स्पेशल शतक लगाते हुए पाकिस्तानी बॉलर का रिकॉर्ड तोड़ने का काम कर सकते हैं। अर्शदीप सिंह टी 20 अंतर्राष्ट्र्यी क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर सकते हैं।

Virat Kohli के ऐतिहासिक मैच का टीवी पर नहीं होगा प्रसारण, सामने आई फैंस को झटका देने वाली ख़बर

उनके पास टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका है। यही नहीं अर्शदीप टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे जल्दी 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। वह पाकिस्तान के हारिस राऊफ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बता दें कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 79 मैचों में 110 विकेट लिए हैं, उन्होने 71 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे।

भविष्यवाणी! चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगा ये खूंखार गेंदबाज, अचानक टीम में एंट्री होने से मचेगा तहलका

https://samacharnama.com/https://samacharnama.com/

वहीं अर्शदीप सिंह उनसे तेज 62 मैचों में 98 विकेट ले चुके हैं। अर्शदीप सिंह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन सकते हैं ओवर ऑल रिकॉर्ड देखें तो टी 20 में 20 में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है।

राजकोट T20I में Team India की जीत तय, सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी सूर्या एंड कंपनी, सामने आई वजह

https://samacharnama.com/

राशिद खान एक स्पिनर हैं, जिन्होंने 53वें मैच में 100 विकेट का आंकड़ा पार किया था। वहीं राशिद के बाद नेपाल के संदीप लामिछाने ने 54 वें मैच में यह कारनामा किया था, वहीं श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 63 वें मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। अर्शदीप सिंह के पास हसरंगा की बराबरी का मौका है।

https://samacharnama.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here