Home व्यापार चीन के DeepSeek AI ने दुनियाभ में मचाया हाहाकार, दुनिया भर के 500 सबसे...

चीन के DeepSeek AI ने दुनियाभ में मचाया हाहाकार, दुनिया भर के 500 सबसे अमीर लोगों को लगी ₹9.3 लाख करोड़ की चपत

9
0

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में सोमवार 27 जनवरी को एक झटके में 108 अरब डॉलर (करीब 9.3 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट आई। यह गिरावट चीन के नए मॉडल डीपसीक की वजह से हुई, जिसने वैश्विक शेयर बाजारों में हलचल मचा दी है। सबसे ज्यादा नुकसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेक कंपनियों से जुड़े अरबपतियों को हुआ। एनवीडिया के सह-संस्थापक जेन्सन हुआंग की संपत्ति में सबसे ज्यादा 20 फीसदी की गिरावट आई और उनकी नेटवर्थ 20.1 अरब डॉलर घट गई।

हालांकि नेटवर्थ के मामले में सबसे बड़ी गिरावट ओरेकल के लैरी एलिसन को हुई, जिनकी संपत्ति में 22.6 अरब डॉलर की कमी आई। हालांकि, यह उनकी कुल संपत्ति का सिर्फ 12 फीसदी है। इनके अलावा डेल के संस्थापक माइकल डेल को 13 अरब डॉलर और बिनेंस के सह-संस्थापक चांगपेंग झाओ को 12.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। सिर्फ एक दिन में टेक सेक्टर के अरबपतियों की कुल संपत्ति में 94 अरब डॉलर की गिरावट आई। हालांकि, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के जेफ बेजोस इस नुकसान से बच गए। जुकरबर्ग की संपत्ति में 4.3 बिलियन डॉलर और बेजोस की संपत्ति में 632 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। ‘डीपसीक’ के लॉन्च होने के बाद नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 3.1% और एसएंडपी 500 इंडेक्स में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। एनवीडिया, मेटा (फेसबुक), अल्फाबेट (गूगल) और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई।

डीपसीक क्या है?
‘डीपसीक’ एक चीनी स्टार्टअप है जिसने अपने फ्री एआई चैटबॉट डीपसीक आर1 से तहलका मचा दिया है। कंपनी 2023 से अपना एआई मॉडल विकसित कर रही थी। लॉन्च होते ही यह ऐप दुनियाभर में डाउनलोड चार्ट में नंबर-1 पर पहुंच गया। ऐप से इतने नए यूजर जुड़े कि यह कुछ समय के लिए बंद हो गया और साइनअप को चीनी फोन नंबर वाले यूजर्स तक सीमित करना पड़ा।

डीपसीक ने महज 5.6 मिलियन डॉलर की लागत से अपना एआई मॉडल विकसित किया है, जिसने अरबों डॉलर निवेश करने वाली अमेरिकी कंपनियों के मॉडल को चुनौती दी है। सिलिकॉन वैली की AI कंपनियाँ भारी निवेश के ज़रिए AI सिस्टम चलाने के लिए आधुनिक चिप्स और उच्च ऊर्जा खपत पर निर्भर रही हैं। डीपसीक की सफलता ने दिखाया है कि छोटे बजट में भी बड़े AI मॉडल बनाए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here