Home लाइफ स्टाइल Marriage Certificate: अब मात्र 10 मिनट में तैयार होगा विवाह प्रमाण पत्र, जानें कितनी...

Marriage Certificate: अब मात्र 10 मिनट में तैयार होगा विवाह प्रमाण पत्र, जानें कितनी लगेगी फीस

20
0

लोग शादी के बाद इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है।आप मजिस्ट्रेट कार्यालय या रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर विवाह का पंजीकरण करा सकते हैं, इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

आप ऑनलाइन विवाह पंजीकरण भी करा सकते हैं। विवाह को केवल वहीं पंजीकृत करने की आवश्यकता नहीं है जहां यह हुआ है। आप अपने विवाह का पंजीकरण अपने निवास स्थान से कर सकते हैं।कई राज्यों में विवाह पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन प्रदान की जाती है। यह विकल्प आपको राज्य सरकार के पोर्टल पर मिलेगा।

सबसे पहले आपको सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद सेवाओं की सूची में विवाह प्रमाणपत्र विकल्प का चयन करें। यहां आपको आईडी प्रूफ देना होगा.इसके बाद आपको आवेदन भरना होगा। सामने खुलने वाले फॉर्म में आपको शादी की तारीख, शादी की तस्वीरें, शादी का कार्ड और इसी तरह की जानकारी देनी होगी। इसके लिए करीब दो सौ रुपये का शुल्क देना होगा।

सारी जानकारी देने के बाद आपको अपॉइंटमेंट की तारीख मिल जाएगी, इस तारीख पर आपको मजिस्ट्रेट कार्यालय जाना होगा और तीन गवाहों के साथ सभी दस्तावेज ले जाना होगा। सभी चीजें पूरी करने के बाद आपको तुरंत विवाह प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here