Home खेल भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले...

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

2
0

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आइए, आपको उन पांच गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मुकाबले में सर्वाधिक विकेट निकाले हैं।

अर्शदीप सिंह: अर्शदीप भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ अब तक खेले 14 मैचों में कुल 23 विकेट निकाले हैं। अर्शदीप के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।

वरुण चक्रवर्ती: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए वरुण चक्रवर्ती अबूझ पहेली साबित होते हैं। वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 8 मैच खेले हैं, लेकिन वह कुल 22 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान वरुण ने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी करके दिखाया है। सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में भी भारतीय टीम को वरुण से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लुंगी एनगिडी: साउथ अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लुंगी एनगिडी ने चटकाए हैं। एनगिडी 9 मैचों में टीम इंडिया के 16 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार एक पारी में चार विकेट भी लिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं।

केशव महाराज: भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में केशव महाराज चौथे नंबर पर हैं। महाराज ने भारत के खिलाफ खेले 16 मैचों में कुल 15 विकेट निकाले हैं। विकेट चटकाने के साथ-साथ केशव किफायती भी रहे हैं।

भुवनेश्वर कुमार: इस भारतीय गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने प्रोटियाज टीम के खिलाफ खेले 12 मैचों में कुल 14 विकेट निकाले हैं।

–आईएएनएस

शुभम/आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here