अगर आप iPhone या MacBook खरीदना चाहते हैं, तो Croma के पास एक शानदार ऑफर है। Croma की Everything Apple सेल अब लाइव हो गई है। 8 मार्च तक चलने वाली इस सेल में Apple प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। क्रेडिट कार्ड से 10 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस सेल में हर प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
iPhone 16 ₹36,000 से कम में मिल रहा है
Croma की इस सेल में iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹36,000 से कम में मिल रहा है। Croma का कहना है कि पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ₹16,000 का डिस्काउंट और ₹6,000 का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा, कस्टमर्स को ₹1,500 तक का डिस्काउंट कूपन और ₹3,999 तक के Tata Neu Coins भी मिलेंगे।
इन प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर
iPhone 16 के अलावा, क्रोमा टीचर्स और स्टूडेंट्स को MacBook Air M4 के 13-इंच वर्जन पर भी शानदार डिस्काउंट दे रहा है। स्टूडेंट्स और टीचर्स इस लैपटॉप पर ₹30,000 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी iPad 11th Gen, Apple Watch SE 3, और AirPods Pro 3 पर भी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस सेल के दौरान iPhone Air या 512GB स्टोरेज वाला iPhone 17 Pro खरीदते हैं तो क्रोमा Apple Care+ और फ्री AirPods भी दे रहा है।
Google Pixel 9a की कीमत में भी कटौती
Google ने हाल ही में अपना सस्ता फोन, Google Pixel 10a लॉन्च किया है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने Pixel 9a की कीमत में काफी कमी की थी। 9a को ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसकी कीमत ₹10,000 कम कर दी गई है, जिससे इसका बेस वेरिएंट ₹39,999 में मिल रहा है। इसे अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।








