Home खेल टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी,...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

2
0

कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीमें इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं।

श्रीलंकाई टीम में कामिल मिसारा के स्थान पर चरित असलंका को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची न्यूजीलैंड की टीम में आए हैं।

सुपर-8 के ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड की टीम 1 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम का पाकिस्तान के साथ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटा गया।

वहीं, दूसरी तरफ सुपर-4 के लगातार तीन मैच जीतने के बाद जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका का विजयरथ रोका। इसके बाद उसे सुपर-8 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है और इसीलिए हमने भी गेंदबाजी करने का फैसला किया। हमारी टीम में एक बदलाव है। कामिल मिसारा के स्थान पर चरित असलांका को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।”

दूसरी ओर, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, “यहां पिछली रात बारिश से निराशा हुई, लेकिन यहां कुछ दिनों की अच्छी प्रैक्टिस को देखते हुए चिंता की कोई बात नहीं है। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं।”

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका।

–आईएएनएस

आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here