Home मनोरंजन शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म ‘राणाबाली’...

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म ‘राणाबाली’ का प्रोमो सॉन्ग रिलीज

2
0

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लंबे समय से सुर्खियों में बनी शादी 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में संपन्न हुई। यह जोड़ी बहुत जल्द एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

शादी के बाद भी रश्मिका और विजय लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। शनिवार को ‘टी-सीरीज तेलुगू’ ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘एन्धाय्या सामी स्पेशल सरप्राइज’ नाम से एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें रश्मिका और विजय की आगामी तेलुगू भाषी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राणाबाली’ का प्रोमो सॉन्ग जारी किया गया।

राणाबाली टीम की ओर से यह स्पेशल सरप्राइज, राणाबाली और जयम्मा के जीवन के इस खास पल का जश्न मनाते हुए शेयर किया गया है। मूवी का प्रोमो सॉन्ग रिलीज होते ही फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है। शादी के बाद कपल की यह पहली फिल्म है, जिसमें दोनों पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फैंस ऑन और ऑफ स्क्रीन इस जोड़ी के दीवाने हैं।

वीडियो पर कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं, जिसमें रश्मिका और विजय की अपकमिंग मूवी से शादी के सीन को दिखाया गया है। स्क्रीन पर कपल की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। वीडियो के सिंगर श्वेता मोहन और अजय गोगावले हैं। संगीतकार अजय अतुल हैं। सरस्वतीपुत्र रामजोगय्या शास्त्री गीतकार हैं। वहीं, रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग विजय दयाल ने की है और संगीत रचना, संयोजन, निर्माण और संचालन अजय अतुल हैं।

‘राणाबाली’ मूवी के पोस्टर को रश्मिका और विजय ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर को स्टोरी पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “यह हमारे लिए एक बहुत ही प्यारा सरप्राइज है और अब यह आपके लिए भी एक सरप्राइज है। राणाबाली और जयम्मा, ये हम हैं।

मूवी ‘राणाबाली’ में रश्मिका (जयम्मा) और विजय (रणाबाली) के मुख्य किरदार को निभाते नजर आएंगे, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी 19वीं सदी के ब्रिटिश शासित भारत और रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है।

–आईएएनएस

डीके/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here