Home व्यापार Gold Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव से सोने-चांदी में जोरदार तेजी, खरीदने...

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव से सोने-चांदी में जोरदार तेजी, खरीदने से पहले यहाँ चेक करे आज के ताजा भाव

2
0

इजराइल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव की वजह से सोने की कीमत में उछाल आया है। 2 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹173,240 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मुंबई में यह कीमत ₹173,090 प्रति 10 ग्राम है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹9,430 महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹8,550 की बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोना 2 परसेंट से ज़्यादा बढ़कर $5,390 प्रति औंस पर पहुंच गया।

28 फरवरी, 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान किया और हवाई हमले किए। कुछ ही घंटों में ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करके जवाबी कार्रवाई की। ईरान ने मिडिल ईस्ट के आधा दर्जन से ज़्यादा देशों पर भी हमला किया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली हमले के पहले ही दिन मौत हो गई थी। अगर लड़ाई तेज होती है, तो सोने और चांदी की चमक और बढ़ना तय है।

देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के रेट

दिल्ली में सोने का भाव: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹173,240 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹158,810 प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: अभी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹158,660 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹173,090 प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹173,090 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹158,660 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

एक और कीमती धातु, चांदी में 2 मार्च की सुबह गिरावट देखी जा रही है। कीमत ₹294,900 प्रति किलोग्राम है। पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में ₹20,000 की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार, 27 फरवरी को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत ₹2,500 यानी करीब एक प्रतिशत गिरकर ₹268,000 प्रति किलोग्राम हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here