Home खेल टी20 वर्ल्ड कप: 7 बाउंड्री के साथ नाबाद अर्धशतक, मार्को जानेसन के...

टी20 वर्ल्ड कप: 7 बाउंड्री के साथ नाबाद अर्धशतक, मार्को जानेसन के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

2
0

कोलकाता, 4 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को जानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ जानसेन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।

जानसेन ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वालों में माइकल हसी पहला नाम हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले में मार्को जानसेन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 55 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान मार्को जानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। इस टीम को दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो झटके लगे। इसके बाद एडेन मार्करम ने देवाल्ड ब्रेविस (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की, लेकिन मार्करम (18) के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 10.2 ओवरों में साउथ अफ्रीकी टीम 5 विकेट खोकर सिर्फ 77 रन ही बना सकी थी।

यहां से मार्को जानसेन ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 47 गेंदों में 73 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जानसेन 55 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट हासिल किए। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट निकाला।

–आईएएनएस

आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here