Home टेक्नोलॉजी गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने टिम कुक की तारीफ की, एप्पल...

गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने टिम कुक की तारीफ की, एप्पल में नई भूमिका के लिए दी बधाई

2
0

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एप्पल में उनके कार्यकाल की तारीफ की और कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में नई भूमिका के लिए उन्हें बधाई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पिचाई ने कहा,”शानदार सफर के लिए बधाई! एप्पल के मिशन के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का हम हमेशा सम्मान करते हैं और आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं! जॉन के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं।”

इससे पहले, एप्पल में नई भूमिका मिलने पर कुक ने यूजर्स और पक्षकारों को धन्यवाद देते हुए कहा, “मैं आप सभी के अपार प्रेम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उस कंपनी का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए आभार प्रकट करता हूं जिसने हमेशा आपको अपने काम के केंद्र में रखा है।”

उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह अलविदा नहीं है। यह जॉन का स्वागत है और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि आप उन्हें उसी तरह जानें जैसे मुझे जानते हैं।”

1 सितंबर, 2026 से टिम कुक सीईओ पद छोड़ देंगे और उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस पद संभालेंगे।

कुक 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। अब वह एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे, जो कि कंपनी में नया पद है। इसमें वह वैश्विक नीति निर्मताओं से बातचीत करेंगे और चुनिदा मामलों में कंपनी का सहयोग करेंगे।

कुक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “एप्पल का सीईओ बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।” साथ ही उन्होंने टर्नस की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक शानदार इंजीनियर, एक इनोवेटर और ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने वाला व्यक्ति बताया।

टर्नस (50) ने 2001 में एप्पल की उत्पाद डिजाइन टीम में काम शुरू किया और धीरे-धीरे पदोन्नति पाते हुए 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए।

उन्होंने एप्पल के पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में हार्डवेयर इंजीनियरिंग की देखरेख की है और आईपैड, एयरपॉड्स और आईफोन और मैक की कई पीढ़ियों के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाई है।

–आईएएनएस

एबीएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here