टेक न्यूज़ डेस्क – एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय करीब 38 करोड़ ग्राहकों का यूजर बेस है। बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए एयरटेल करोड़ों ग्राहकों की पसंदीदा कंपनी है। एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए कई प्लान हैं। अगर आप एयरटेल सिम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। एयरटेल एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें एक महीने में कुल 60GB डेटा मिलता है।
एयरटेल के पास ढेरों रिचार्ज प्लान हैं। कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान पेश करती है। एयरटेल की लिस्ट में अब केवल वॉयस और एसएमएस वाले प्लान भी हैं। इन प्लान में आपको केवल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि एयरटेल ऐसे ग्राहकों का भी बखूबी ख्याल रखता है जिन्हें डेटा की जरूरत होती है। एयरटेल के पास 1GB लेट से लेकर 3GB डेली वाले कई प्लान हैं।
डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग
एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक महीने में 60GB डेटा वाला प्लान भी पेश करता है आप एक महीने के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकते हैं।
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कुल 300 मुफ्त एसएमएस भी देती है। एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान स्पैम फाइटिंग नेटवर्क के साथ आता है। यह प्लान स्पैम कॉल से पहले आपको अलर्ट करता है। इसमें आपको एक्सट्रीम प्ले के साथ फ्री टीवी शो, मूवी और फ्री लाइव चैनल देखने का मौका मिलता है।
एयरटेल का 929 रुपये वाला प्लान
एयरटेल अपने ग्राहकों को 929 रुपये वाला एक शानदार प्रीपेड प्लान भी ऑफर करता है। यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी देता है। पूरी वैलिडिटी के दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको 90 दिनों तक हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। दूसरे प्लान की तरह इसमें भी हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं।








