लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, कुर्ती कई सारे खास मौके पर वियर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है साथ ही महिलाएं इन्हें जींस के साथ भी स्टाइल करना पसंद करती हैं। वहीं अगर आप जींस में न्यू लुक चाहती हैं साथ ही ये भी चाहती हैं कि आपका लुक ब्यूटीफुल नजर आए तो आप फुल स्लीव्स वाली कुर्ती जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फुल स्लीव्स वाली कुर्ती न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। वहीं जींस के साथ इस तरह की कुर्ती को वियर करने के बाद आपका लुक बेहद ही अलग नजर आएगा।
साइड कट फुल स्लीव्स वाली कुर्ती
न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह की कुर्ती जींस के साथ वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती साइड कट और फुल स्लीव्स में है और इस तरह की कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा। इस तरह की न्यू डिजाइन वाली कुर्ती आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएगा और इसे आप 1,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
प्रिंटेड कुर्ती
न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह की प्रिंटेड कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती प्रिंटेड डिजाइन में है और इस तरह की कुर्ती को आप कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर 1,000 से 2,000 रुपये की कीमत में मिल सकती हैं।इस कुर्ती को आप ब्लैक जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसी के साथ इस कुर्ती के साथ आप फुटवियर में मोजरी पहन सकती हैं।अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की डेनिम ये व्हाइट जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
कॉटन कुर्ती
फुल स्लीव्स में आप इस तरह की कुर्ती भी स्टाइलिश लुक पाने के लिए वियर कर सकती हैं और इस कुर्ती में आपका लुक रॉयल नजर आएगा। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे कलर में मिल सकती हैं जो आप न्यू लुक पाने के लिए जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।






