Home मनोरंजन कौन हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी? जो Mamta Kulkarni के साथ किनार अखाड़े से...

कौन हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी? जो Mamta Kulkarni के साथ किनार अखाड़े से हुई बाहर, बिग बॉस में भी मचा चुकी है धमाल

10
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जब से भारत लौटी हैं तब से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ममता को लेकर चर्चा है। हाल ही में ममता कुलकर्णी ‘महाकुंभ 2025’ में पहुंची थीं और वहां उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी, लेकिन अब ममता को इस पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी चर्चा में हैं, जिसकी वजह ममता हैं। आइए जानते हैं कौन हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?

कौन हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?
डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की बात करें तो वह कोई और हैं और उन्होंने ही ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। इसके साथ ही डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के बारे में जानें तो लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ‘बिग बॉस 5′ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण ’10 का दम’, ‘सच का सामना’ जैसे शो भी कर चुकी हैं। लक्ष्मी नारायण का जन्म 13 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र के ठाणे के मारुति बाई अस्पताल में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इसके अलावा उन्हें रैंप मॉडलिंग करते हुए भी देखा गया है।

,
डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी क्यों चर्चा में हैं?
दरअसल, डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी और अब किन्नर अखाड़े ने भी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटा दिया है। आपको बता दें कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी साल 2015-16 के उज्जैन कुंभ में महामंडलेश्वर बनी थीं। इसके अलावा अगर उनकी बात करें तो वह एक समाज सेविका हैं और ट्रांसजेंडर समुदाय को समानता का अधिकार दिलाने के लिए भी काम करती हैं।

,
क्या है पूरा मामला?
महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी। ममता जब से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं, तब से संतों में उनको लेकर गुस्सा है और अब ममता को किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। दरअसल ममता का अंडरवर्ल्ड से जुड़ाव, सिनेमा से जुड़ाव, बिना सिर मुंडवाए संन्यासी होना, वैजंती माला की जगह रुद्राक्ष की माला पहनना अखाड़े के सदस्यों को रास नहीं आया और इसी वजह से ममता को इस पद से हटा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here