Home खेल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले सकते हैं ये बड़े खिलाड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले सकते हैं ये बड़े खिलाड़ी

14
0


चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले सकते हैं ये बड़े खिलाड़ी


रोहित शर्मा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद रोहित शर्मा वनडे प्रारूप से संन्यास ले सकते हैं, हिटमैन इस साल 38 वर्ष के हो जाएंगे और ज्यादा लंबा खेलना उनके लिए संभव नहीं होगा।

विराट कोहली
विराट कोहली फिलहाल 36 साल के हैं और उनकी फिटनेस भी अच्छी है। लेकिन विराट वनडे से संन्यास लेकर टेस्ट पर फोकस कर सकते हैं।

स्टीव स्मिथ
35 वर्षीय स्टीव स्मिथ के लिए वनडे प्रारूप कुछ खास नहीं रहा है और इस वजह से ही वह भी इस प्रारूप को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अलविदा कह सकते हैं।

केन विलियमसन
धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन 34 साल के हो चुके हैं और उनका वनडे करियर भी अंत की ओर चल रहा है।

जो रूट
जो रूट 34 साल के फिलहाल हैं, लेकिन वनडे के तहत उनका प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। इस वजह से वह इस प्रारूप से संन्यास भी ले सकते हैं।

मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी 40 साल के हो चुके हैं, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनका आगे खेलना संभव नहीं होगा और ऐसे में उनके पास संन्यास ही विकल्प है।

रविंद्र जडेजा
घातक ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 36 साल के हो चुके हैं और वह भी वनडे संन्यास ले सकते हैं। वह टी 20 प्रारूप को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर मिचेल स्टार्क 36 साल के हो चुके हैं और उनके लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है।

डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी डेविड मिलर 35 साल के हो चुके हैं और ऐसे में उनके लिए ज्यादा लंबा खेलना मुश्किल है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here