Home मनोरंजन सूर्या स्टारर ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने इलैयाराजा से मांगी माफी, विवादित डायलॉग...

सूर्या स्टारर ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने इलैयाराजा से मांगी माफी, विवादित डायलॉग हटाने का ऐलान

2
0

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने संगीतकार इलैयाराजा से एक डायलॉग को लेकर माफी मांग ली है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए एक डायलॉग पर इलैयाराजा की नाराजगी के बाद प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने सफाई भी दी है।

मेकर्स ने स्पष्ट किया कि इलैयाराजा के योगदान या उनके अधिकारों का किसी भी रूप में अपमान करने का हमारा कोई इरादा नहीं था। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “हमें अफसोस है कि फिल्म के एक डायलॉग से इलैयाराजा की भावनाएं आहत हुईं। हम उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं।”

फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी की कोर्टरूम एक्शन ड्रामा ‘करुप्पु’ में आए एक खास डायलॉग पर विवाद हो गया था। मेकर्स ने बताया कि यह डायलॉग व्यंग्यात्मक संदर्भ में था, लेकिन फिर भी अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है।

उन्होंने आगे कहा, “ इलैयाराजा के प्रति सम्मान को व्यक्त करते हुए हम फिल्म के भविष्य के सभी वर्जन्स और बाद के इस्तेमाल में उस डायलॉग को हटा रहे हैं या बदल रहे हैं।”

प्रोडक्शन हाउस ने इलैयाराजा के भारतीय सिनेमा और संगीत में दिए गए योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई पीढ़ियों को अपनी कला से प्रेरित किया है और दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

‘करुप्पु’ फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। वित्तीय दिक्कतों के कारण रिलीज एक दिन टलने के बावजूद फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

‘करुप्पु’ के निर्देशक आरजे बालाजी ने सोमवार को किए एक पोस्ट में दर्शकों और थिएटर स्टाफ से भी खास अपील की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म देखते समय अगर कोई दर्शक बहुत ज्यादा भावुक हो जाए, चीयर करें या खास अनुभूति महसूस करे तो उसके साथ नरमी और सम्मान से व्यवहार किया जाए।

आरजे बालाजी ने कहा, “अगर आपके पास बैठा व्यक्ति प्रभावित नजर आए तो उसका ध्यान रखें, उसे सपोर्ट करें और थिएटर स्टाफ को तुरंत सूचित करें।”

उन्होंने थिएटर मालिकों से भी स्टाफ को ऐसे संवेदनशील पलों के लिए तैयार रखने का अनुरोध किया।

–आईएएनएस

एमटी/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here