बॉक्स ऑफिस न्यूज़ डेस्क – शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘देवा’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दर्शक लगातार थिएटर की ओर रुख कर रहे हैं और फिल्म के प्रति अपना प्यार दिखा रहे हैं।दबंग पुलिसवाले के रोल में शाहिद कपूर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में कितना बिजनेस किया है।
दूसरे दिन दुनियाभर में इतना बिजनेस किया
31 जनवरी को सिनेमाघरों में आई ‘देवा’ का बज फैंस के बीच देखा जा सकता है। बॉलीवुड मूवी रिव्यू के मुताबिक देवा ने दूसरे दिन दुनियाभर में 18 करोड़ का बिजनेस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 80 करोड़ था और इसे भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बजट के लिहाज से ये आंकड़े बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते, लेकिन वीकेंड को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म रविवार का फायदा उठा सकती है।
ये है घरेलू बॉक्स ऑफिस का हाल
भारत में इसकी कमाई पर नजर डालें तो शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, फिल्म को वीकेंड का खास फायदा मिला है। सैकैनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक देवा ने बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, ये आंकड़े अभी भी बदल सकते हैं। वीकेंड होने की वजह से दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघर पहुंच सकते हैं। फिलहाल इसका कुल कलेक्शन 11.75 करोड़ हो चुका है।
देवा इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है
आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि यह फिल्म मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस के हिंदी रीमेक के तौर पर बनाई गई है। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित ‘मुंबई पुलिस’ में पृथ्वीराज सुकुमारन ने काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अगर आपने अभी तक इसका ओरिजिनल वर्जन नहीं देखा है, तो वीकेंड पर इसे बिंज वॉच कर सकते हैं। ‘मुंबई पुलिस’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी बॉबी और संजय ने लिखी थी। पृथ्वीराज सुकुमारन की मुंबई पुलिस एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो कोच्चि शहर के एसीपी एंटनी मोसेस की कहानी कहती है।