Home मनोरंजन एक्टर्स के लिए ‘संघर्ष’ को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही...

एक्टर्स के लिए ‘संघर्ष’ को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

2
0

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। ‘प्यार का पंचनामा’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी फिल्में देने वाले और ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया के आइकॉनिक रोल के लिए मशहूर दिव्येंदु शर्मा ने अपनी मेहनत और अलग-अलग भूमिकाओं से फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह बनाई है। अब वह रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ में अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस बीच दिव्येंदु ने एक्टर्स के संघर्ष पर खुलकर बात की।

दिव्येंदु शर्मा ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड में शुरू से शुरू करने की एक कीमत चुकानी पड़ती है और यही संघर्ष किसी अभिनेता को सच्चा बनाता है। आईएएनएस से बातचीत में दिव्येंदु ने कहा, “स्क्रैच से शुरू करना बहुत जरूरी है। इसके पीछे एक कीमत होती है। इसलिए मेरे लिए वहीं से शुरू करना बहुत महत्वपूर्ण था।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि संघर्ष ही एक अभिनेता को निखारता है और मजबूत बनाता है। दिव्येंदु ने बताया कि वे हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनते हैं जिनमें उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार और कहानियां मिल सकें। उन्होंने कहा, “मैं इस बात का बहुत ध्यान रखता हूं कि जितने भी प्रोजेक्ट्स करूं, उनमें अलग-अलग किरदार और अलग-अलग कहानियों का हिस्सा बन सकूं। इससे मुझे खुद को लगातार चुनौती देने का मौका मिलता है।”

बिना किसी बड़े इंडस्ट्री सपोर्ट या बैकिंग के अपनी सफलता पर विचार करते हुए दिव्येंदु ने कहा कि वह खुद को बहुत लकी और विनम्र महसूस करते हैं। उन्होंने बताया, मैं बहुत ब्लेस्ड और हंबल्ड महसूस करता हूं। बिना किसी बैकिंग के आज जहां पहुंचा हूं, वह मेरे सपने को पूरा करना है। आज मैं एक प्रोफेशनल एक्टर हूं। लोग मेरे काम को प्यार और सम्मान देते हैं।”

अभिनेता ने उन कई महत्वाकांक्षी एक्टर्स का भी जिक्र किया जो अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दिव्येंदु ने कहा, “मैं हर दिन सेट पर जाते समय खुद को याद दिलाता हूं कि मैं अपना सपना जी रहा हूं। बहुत से लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं। मैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे यह मौका मिला है। हर दिन मैं ईश्वर, एनर्जी और आर्टिस्ट गॉड का आभार जताता हूं कि मैं स्क्रीन पर खुद को एक्सप्रेस कर पा रहा हूं।”

दिव्येंदु ‘पेड्डी’ में राम चरण, जान्हवी कपूर और बोमन ईरानी के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

एमटी/पीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here