Home मनोरंजन ‘लैप से लैपटॉप तक का सफर’ अरशद वारसी के इस सोशल मीडिया...

‘लैप से लैपटॉप तक का सफर’ अरशद वारसी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान

2
0

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी साइबर क्राइम और कॉमेडी-थ्रिलर पर आधारित वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज की खास बात ये है कि इसके जरिए राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस वेब सीरीज में अभिनेता अरशद वारसी (पेड्रो का किरदार) और वीर हिरानी (प्रीतम का किरदार) लीड रोल में नजर आएंगे। मंगलवार को अभिनेता अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस के सेट से एक बीटीएस वीडियो और सीरीज की एक तस्वीर शेयर की।

पहले वीडियो में छोटे वीर के साथ अभिनेता अरशद वारसी फोटो शूट करवा रहे हैं। इस क्लिप में दोनों बेहद मजेदार और मस्तीभरे अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक शॉट में तो अरशद ने वीर को अपनी गोद में उठा रखा है। दिलचस्प बात ये है कि ये शूट राजकुमार हिरानी ही कर रहे हैं। दरअसल, ये शॉट फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का है।

दूसरी तस्वीर में युवा वीर अरशद के साथ सोफे पर लैपटॉप लेकर बैठे हुए हैं। इस पल को कैद करते हुए अभिनेता ने लिखा, “लैप से लैपटॉप तक का सफर।”

अपनी सुपरहिट फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के दिनों को याद करते हुए अरशद वारसी ने एक और पोस्ट में लिखा, “शॉर्ट सर्किट काफी बड़ा हो गया है, वीर हिरानी।”

फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में अरशद वारसी ‘सर्किट’ के बेटे ‘शॉर्ट सर्किट’ का रोल वीर हिरानी ने किया था। अब कई साल बाद दोनों साथ में वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में नजर आएंगे। यह सीरीज दो बिल्कुल अलग विचारों वाले पुलिस वालों की कहानी है, जो एक साइबर अपराध के मामले को सुलझाते हैं।

अरशद वारसी और वीर हिरानी के अलावा इसमें विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

एनएस/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here