Home लाइफ स्टाइल मुंबई से कुछ ही दूरी पर मौजूद है यह स्वर्ग जैसी जगह ,भीड़भाड़...

मुंबई से कुछ ही दूरी पर मौजूद है यह स्वर्ग जैसी जगह ,भीड़भाड़ से दूर मिलेगी शांति,आज ही बना लें घूमने का प्लान

6
0

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,मुंबई को भारत के सबसे व्यस्त शहरों में गिना जाता है। मुंबईकर पूरे सप्ताह जी तोड़ मेहनत करते हैं और फिर वीकेंड पर कहीं सुकून के पल बिताने निकल पड़ते हैं। मुंबई के आप-पास ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं जहां आपको शांति के साथ खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। लोनावाला और खंडाला लोगों के बीच काफी फेमस हैं लेकिन हम आपको कम जाने पहचाने या मुंबई के आसपास के हिडन प्लेसेस के बारे में बता रहे हैं। इस नजहों पर आपको ठंडी हवा, पहाड़ियां, पुराने बीच और महाराष्ट्र के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। बस कुछ घंटों की ड्राइव करके आप यहां पहुंच सकते हैं।

मुंबई के आसपास घूमने की जगह
जौहर- ये जगह मुंबई से 120 किमी दूर है। यहां आप अक्टूबर से मार्च महीने तक घूमने का प्लान कर सकते हैं। भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से जब मन ऊब जाए तो आप जौहर जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत झरने और हनुमान पॉइंट जैसे शांत आकर्षण केन्द्र मिलेंगे। यहां जय विलास पैलेस जरूर घूम लें।

दापोली- मुंबई से करीब 215 किलोमीटर दूर है दापोली, जो बेहद शांत बीच है। यहां मुरुद, करदे और लाडघर जैसे कई शानदार सी बीच हैं। जहां आप लंबी सैर कर सकते हैं। सनसेट और सनराइज को इंजॉय कर सकते हैं। यहां बोटिंग के दौरान कई बार डॉल्फ़िन भी नजर आती हैं। गोवा की भीड़ से दूर ये एकदम शांत बीच हैं।

भंडारदरा- यहां झील किनारे बैठना आपके दिल और दिमाग को शांति देगा। ये जगह मुंबई से 165 किमी दूर है। जून से फरवरी के बीज आप यहां घूमने जा सकते हैं। चारों ओर प्रकृति से घिरे नजारे देखने को मिलेंगे। यहां शांत झील के साथ रंधा झरने तक का नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप झील के किनारे कैंपिंग भी कर सकते हैं।

कामशेत- मुंबई से सिर्फ 110 किमी दूर है कामशेत, जहां आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। एड्रेनालाईन के दीवानों के लिए ये किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। अगर आपको पैराग्लाइडिंग नहीं करनी तो आप कामशेत झीलों, गुफाओं और हरे-भरे मनोरम दृश्यों का मजा ले सकते हैं।

कास पठार- मुंबई से 280 किमी दूर प्रकृति के उपहार से कम नहीं है ये जगह। यहां सितंबर से अक्टूबर तक आप घूमने जा सकते हैं। ये जगह यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है जहां मानसून के बाद के महीनों में पूरी घाटी फूलों से घिर जाती है। यहां आपको 850 से ज्यादा पौधे और उन पर आए खूबसूरत फूल देखने को मिल जाएंगे। ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here