Home मनोरंजन Bhagwan Dada death anniversary: कभी सेट पर कराई नोटों की बारिश फिर कंगाली...

Bhagwan Dada death anniversary: कभी सेट पर कराई नोटों की बारिश फिर कंगाली में बीते आखिर दिन, जाने कैसे बर्बाद हुआ सिनेमा का ‘भगवान’

16
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – आज यानी 4 फरवरी को हिंदी सिनेमा में अहम योगदान देने वाले भगवान दादा की पुण्यतिथि है। उनकी कॉमेडी और डांस स्टाइल के लोग आज भी दीवाने हैं। भगवान दादा को इंडस्ट्री के पहले एक्शन और डांसिंग स्टार के तौर पर देखा जाता है। 1 अगस्त 1913 को जन्मे भगवान दादा भले ही साल 2002 में दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे बीच हैं। इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।भगवान दादा ने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था लेकिन इस दौरान उनके घर की हालत अच्छी नहीं थी। भगवान दादा के पिता एक कपड़ा मिल में काम करते थे। पिता की मदद के लिए उन्होंने मजदूरी भी की। इन सबके बीच भी वे अपने प्यार यानी एक्टिंग को नहीं भूले।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Today Significance 04 Feb 2024 | आज क्यों खास | आज का इतिहास | जानिए क्यों खास है 04 फरवरी का दिन” width=”695″>
भगवान दादा की पहली फिल्म
भगवान दादा की पहली फिल्म ‘क्रिमिनल’ थी। आपको बता दें कि उस समय मूक फिल्मों का जमाना था और उनकी यह फिल्म भी मूक थी। भगवान दादा की ‘हिम्मत-ए-मर्दा’ उनकी पहली बोलती फिल्म थी। यह फिल्म साल 1934 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद भगवान दादा मशहूर हो गए और उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में कीं।

,
भगवान दादा ने खूब दौलत और शोहरत कमाई
भगवान दादा ने अपने फिल्मी करियर में खूब दौलत और शोहरत कमाई। वह अपने काम को लेकर काफी गंभीर थे। खबरों की मानें तो उन्होंने एक फिल्म के सीन को असली दिखाने के लिए असली नोटों की बारिश भी कर दी थी। आपको बता दें, इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुद भगवान दादा थे। उन्हें कारों का भी काफी शौक था।

,

ऐसे गुजरे आखिरी दिन
कहते हैं, किस्मत की हवा कभी नरम तो कभी गरम होती है। इतनी शानो-शौकत के बाद भगवान दादा की किस्मत ने पलटी मारी। एक के बाद एक उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। एक बार फिर हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपना जुहू वाला बंगला बेचना पड़ा। समय के साथ उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब होती गई। अपने आखिरी दिनों में उन्हें एक चॉल में रहना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here