Home मनोरंजन 1000 करोड़ की सम्पत्ति 100 से ज्यादा फिल्मों में काम और सांसद-मंत्री...

1000 करोड़ की सम्पत्ति 100 से ज्यादा फिल्मों में काम और सांसद-मंत्री रहे इस एक्टर ने क्यों छोड़ा भारत ? दिलचस्प है कहानी

8
0

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा एक्टर जिसने 27 साल की उम्र में 60 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था। अपनी दमदार एक्टिंग से वो फिल्मों के सुपरस्टार बन गए, लेकिन उन्होंने खुद को सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रखा। राजनीति में आते ही वो विधायक, फिर सांसद और केंद्रीय मंत्री भी बने। करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उन्होंने अपने परिवार के लिए एक बड़ा फैसला लिया और अचानक फिल्म और राजनीति से दूर हो गए। आखिर कौन है ये एक्टर? क्यों छोड़ा करियर? आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी।

नेपोलियन का फिल्म इंडस्ट्री में सफर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और राजनेता नेपोलियन का असली नाम कुमारेसन दुरैसामी है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में तमिल फिल्म “पुधु नेल्लु पुधु नाथू” से की थी। इस फिल्म में उन्होंने 27 साल की उम्र में 60 साल के व्यक्ति की भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें अपनी अभिनय क्षमता के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते, जिनमें 1998 में प्रतिष्ठित “कलाइममणि पुरस्कार”, एमजीआर पुरस्कार और तमिलनाडु सरकार से “सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार” शामिल हैं। वे 2000 से 2006 तक दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार संघ के उपाध्यक्ष भी रहे।

.
राजनीति में नेपोलियन का सफर
नेपोलियन ने 1998 में राजनीति में प्रवेश किया और अपने चाचा और डीएमके नेता के.एन. नेहरू के साथ काम करना शुरू किया। 2001 में, उन्होंने विल्लीवाकम विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता। हालांकि, 2006 में वे चेन्नई के मायलापुर से हार गए। 2009 में, उन्होंने पेरम्बलूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बने। डीएमके में आंतरिक राजनीति के कारण वे 2014 में भाजपा में शामिल हो गए। उनका राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने हमेशा लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित रखा।

.
नेपोलियन की संपत्ति और परिवार

रिपोर्ट के मुताबिक, नेपोलियन की कुल संपत्ति करीब 1000 करोड़ रुपये है। उनकी आय का स्रोत फिल्म उद्योग, राजनीति और उनके कई व्यवसाय हैं। फिलहाल वे अमेरिका में बसे हुए हैं। उन्होंने 1993 में जयसुधा से शादी की और उनके दो बेटे धनुष और कुणाल हैं। उनके बड़े बेटे धनुष मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके इलाज के लिए उन्होंने अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहने का फैसला किया। अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे नेपोलियन अब फिल्मों और राजनीति से दूर रहकर अपने परिवार को समय दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here