मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो गए हैं, लेकिन इस उम्र में भी सुपरस्टार फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचते रहते हैं, लेकिन इस बार उनके पोस्ट ने उनके फैंस को टेंशन में डाल दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स काफी कन्फ्यूज हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट क्यों लिखा है? वहीं कुछ लोगों का अनुमान है कि अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का संकेत दे रहे हैं? आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा है?
क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से काफी जुड़े रहते हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े ज्यादातर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। यहां तक कि अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी भी बिग बी समय-समय पर अपने फैंस को देते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया x पर लिखा, ‘अब जाने का वक्त आ गया है।’ उन्होंने यह पोस्ट शुक्रवार रात करीब 8:34 बजे लिखी। उनका यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सुपरस्टार के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं
इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘कहां जा रहे हो?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जहां भी जाओ, प्लीज अपनी पत्नी को साथ रखना।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कहां जा रहे हो? प्लीज हमेशा खुश रहना।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप इंडस्ट्री छोड़ रहे हो?’ वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर इसे दिल्ली चुनाव से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि शायद अमिताभ बच्चन आम आदमी पार्टी के दिल्ली छोड़ने की बात कर रहे हैं।
View this post on Instagram
केबीसी में नजर आना
अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट किस ओर इशारा कर रहा है? यह उन्होंने अभी तक नहीं बताया है। समय आने पर ही पता चलेगा कि बिग बी किस बारे में बात कर रहे हैं। फिलहाल उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 ई.’ में प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। फिलहाल अमिताभ बच्चन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आ रहे हैं।