Home टेक्नोलॉजी 100W साउंड और 15,600mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Blaupunkt स्पीकर, यहां...

100W साउंड और 15,600mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Blaupunkt स्पीकर, यहां जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

17
0

टेक न्यूज़ डेस्क – Blaupunkt ने दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं जिन्हें कंपनी के बूमबॉक्स लाइनअप में शामिल किया गया है। इनमें Atomik Knightz और Atomik BB60 शामिल हैं। दोनों ही मॉडल में कंपनी ने बेहतर ऑडियो देने का दावा किया है। साथ ही, इनमें ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो इन्हें यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। इनमें 100W तक का साउंड आउटपुट मिलता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।

Blaupunkt Atomik Knightz, Atomik BB60 की कीमत
Atomik Knightz की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, Atomik BB60 को भारत में 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही Amazon से भी खरीदा जा सकता है।

Blaupunkt Atomik Knightz के फीचर्स
Atomik Knightz को कंपनी ने खास तौर पर आउटडोर के लिए डिजाइन किया है। इसे आउटिंग और पार्टी आदि के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी साउंड 100W की है। इसमें हाई एंड ड्राइवर्स और दो बास रेडिएटर्स दिए गए हैं। इसे वाटर और डस्ट प्रूफ बनाने के लिए IPX6 रेटिंग दी गई है। Atomik Knightz स्पीकर में 15,600mAh की बैटरी है जो इसे 2 दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसमें बिल्ट-इन शोल्डर स्ट्रैप भी है।

Atomik BB60 के फीचर्स
Atomik BB60 एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल स्पीकर है। यह 60W तक का साउंड आउटपुट देता है। इसमें डुअल स्पीकर और डुअल रेडिएटर हैं। इसमें कैरी हैंडल भी है जिससे इसे आसानी से हाथ में लेकर जाया जा सकता है। Atomik BB60 स्पीकर में 6,000mAh की बैटरी है। यह 10 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। कंपनी ने इसे धूल और पानी से बचाने के लिए IPX6 रेटिंग भी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here