पिछले कुछ दिनों से JioHotstar काफी चर्चा में है जो कि जियो और डिज्नी के विलय के बाद बना नया ओटीटी प्लेटफॉर्म है। आपको बता दें कि इस नए प्लेटफॉर्म पर ग्राहक जियो सिनेमा, स्टार प्लस, कलर्स और हॉटस्टार के कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को अलग-अलग प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मुफ्त जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन दे रही है। इससे यूजर बिना अतिरिक्त पैसे दिए फिल्में, टीवी शो जैसी प्रीमियम सामग्री देख सकते हैं। यहां हम एयरटेल के प्लान्स के बारे में जानेंगे।
एयरटेल प्रीपेड प्लान
प्लान | वैलिडिटी | JioHotstar सब्सक्रिप्शन अवधि | डेटा | कॉल और SMS | अतिरिक्त लाभ |
₹3,999 | 365 दिन | 12 महीने | प्रतिदिन 2.5GB (4G) | अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस | एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले, अपोलो 24 |
₹1,029 | 90 दिन | 3 महीने | प्रतिदिन 2GB (4G) | अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस | रिवार्ड्समिनी, अपोलो 24 |
₹398 | 28 दिन | 1 महीना | प्रतिदिन 2GB (4G) | अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस | हैलो ट्यून्स |
एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए 3 प्रीपेड प्लान हैं, जिनकी कीमत 398 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये तक जाती है। यहां हम इन योजनाओं के बारे में जानेंगे।
एयरटेल पोस्टपेड प्लान
प्लान राशि | JioHotstar सब्सक्रिप्शन अवधि | डेटा | कॉल और एसएमएस | अतिरिक्त लाभ |
₹1,199 | 12 महीने | अनलिमिटेड 5G डेटा | अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस | नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले |
₹999 | 12 महीने | 100GB | अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस | नेटफ्लिक्स (बेसिक), अमेज़न प्राइम वीडियो, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले |
₹599 | 12 महीने | 75GB | अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस | अमेजन प्राइम वीडियो, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले |
प्रीपेड प्लान्स के साथ-साथ कंपनी यूजर्स के लिए पोस्टपेड प्लान्स भी लेकर आती है, इस लिस्ट में 3 प्लान्स शामिल हैं। इनकी कीमत 599 रुपये से शुरू होकर 1199 रुपये तक जाती है। इन प्लान्स के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है।
एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान
प्लान राशि | JioHotstar सब्सक्रिप्शन अवधि | स्पीड | अतिरिक्त लाभ |
₹999 | 12 महीने | 200 Mbps | एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले, अपोलो 24 |
₹1,498 | 12 महीने | 300 Mbps | एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले, अपोलो 24 |
₹3,999 | 12 महीने | 1 Gbps | एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले, अपोलो 24 |
प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के अलावा कंपनी के ब्रॉडबैंड प्लान में भी JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत 999 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये तक जाती है। इन प्लान्स में एयरटेल यूजर्स को हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम ओटीटी कंटेंट मिलता है। यहां हम इन योजनाओं को सूचीबद्ध कर रहे हैं।